राखी सावंत की बढ़ी टेंशन, भाई राकेश सावंत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By suman prajapati, Updated: 10 May, 2023 01:09 PM

police arrested rakhi sawant brother rakesh sawant

'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत की जिंदगी से पिछले काफी समय से मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पहले राखी की मां निधन हो गया और बाद में उनके पति आदिल दुर्रानी ने उन्हें धोखा दे दिया। अब जैसे कैसे वह इस गम से बाहर आ रही थी कि अब उनके भाई राकेश...

बॉलीवुड तड़का टीम. 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत की जिंदगी से पिछले काफी समय से मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पहले राखी की मां निधन हो गया और बाद में उनके पति आदिल दुर्रानी ने उन्हें धोखा दे दिया। अब जैसे कैसे वह इस गम से बाहर आ रही थी कि अब उनके भाई राकेश सावंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिससे राखी की एक टेंशन फिर बढ़ गई है।


रिपोर्ट के मुताबिक, राखी सावंत के भाई राकेश सावंत को ओशिवारा पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार किया है। राकेश को रविवार 7 मई को अरेस्ट किया गया था। सोमवार यानी 8 मई को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 22 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

बता दें, राखी के भाई राकेश के खिलाफ 2020 में एक कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इस केस में तीन साल पहले उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद कोर्ट ने चेक बाउंस होने के मामले में उन्हें इस शर्त पर जमानत दे दी थी कि वह शिकायतकर्ता के पैसे वापस कर देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।ऐसे में अब उन्हें एक बार फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


राखी के भाई राकेश पेशे से एक निर्देशक, निर्माता और लेखक हैं।


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!