Edited By Smita Sharma, Updated: 28 May, 2025 09:54 AM

म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के मोहाली स्थित घर पर कुछ दिन पहले हुई फायरिंग थी। अब इस मामले में पुलिस ने एक शूटर को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। शूटर काला राणा गैंग से जुड़ा हुआ है।
मुंबई: म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के मोहाली स्थित घर पर कुछ दिन पहले हुई फायरिंग थी। अब इस मामले में पुलिस ने एक शूटर को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। शूटर काला राणा गैंग से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, पिंकी धालीवाल के घर पर 11 दिन पहले रात करीब 10 बजे फायरिंग हुई थी। मोहाली सेक्टर-71 स्थित उनके घर के बाहर 6-7 राउंड गोलियां चली थीं। गोलियां चलाने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे। ये भी बताया गया कि पिंकी धालीवाल के घर पर जब फायरिंग हुई तब मौसम खराब था। आंधी और बारिश हो रही थी। हमलावरों ने घर के बाहर एक पर्ची भी फेंकी थी जिसपर काला राणा नाम लिखा था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थीं। CCTV फुटेज में खुलासा हुआ कि बाइक पर उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट लगी हुई थी।
सूत्रों के अनुसार काला राणा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है जो इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
मालूम हो कि काले हिरण शिकार मामले के कारण लॉरेंस बिश्नोई, बॉलीवुड स्टार सलमान खान से बदला लेना चाहता है। सलमान के घर भी फायरिंग हुई थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हाल ही में सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी दो लोग घुस गए थे।
गौरतलब है कि पिंकी धालीवाल तब भी चर्चा में आए थे, जब पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने म्यूजिक कंपनी के मालिक धोखाधड़ी और शोषण का आरोप लगाया था। तब पिंकी को अरेस्ट कर लिया गया था।