नागालिग से रेप करने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पर्ल वी पुरी, एक्टर के सपोर्ट में एक जुट हुआ टीवी जगत

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Jun, 2021 08:50 AM

pearl v puri rape and molestation surbhi jyoti karishma celebs support actor

''नागिन 3'' फेम पर्ल वी पुरी को नाबालिग लड़की के साथ रेप और छेड़छाड़ के आरोप में 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस खबर के बाद से ही सुबह से#PearlVPuri ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद एकता कपूर, क्रिस्‍टल डिसूजा,...

मुंबई: 'नागिन 3' फेम पर्ल वी पुरी को नाबालिग लड़की के साथ रेप और छेड़छाड़ के आरोप में 14 दिनों की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस खबर के बाद से ही सुबह से#PearlVPuri ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद एकता कपूर, क्रिस्‍टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्‍योति, अली गोनी जैसे तमाम सेलेब्रिटीज पर्ल वी पुरी के बचाव में उतरे।

PunjabKesari

सभी स्टार्स  पर्ल वी पुरी को एक अच्छा इंसान बता रही हैं। वहीं इंडस्ट्री की हसीनाओं ने कहा कि पर्ल वी पुरी औरतों की बहुत इज्जत करता है। वो ऐसी घटिया हरकत कर ही नहीं सकता। देखें पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में स्टार्स के पोस्ट 

PunjabKesari


सुरभि ज्योति 

'नागिन 3' में पर्ल वी पुरी की को-स्टार रह चुकी सुरभि ज्योति ने इंस्टा पर एक्टर संग तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा-'जितना मैं जानती हूं पर्व की पुरी एक बहुत अच्छा लड़का है। अब बस मुझे सच के बाहर आने का इंतजार है। मेरे दोस्त मैं तुम्हारे साथ खड़ी हूं। स्टे स्टॉन्ग...।'

PunjabKesari

करिश्मा तन्ना 

पर्ल वी पुरी की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिश्मा तन्ना भी सोशल मीडिया पर पर्ल वी पुरी को पूरा सपोर्ट करती नजर आईं। उन्होंने पर्ल वी पुरी की तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा तन्ना ने लिखा- 'सत्यमेव जयते। एक न एक दिन सच सबके सामने आएगा। तुम जरूर जीतोगे...।'

PunjabKesari

रक्षंदा खान

नागिन 3 में पर्ल वी पुरी की मां का किरदार निभा चुकी रक्षंदा खान भी उनके सपोर्ट में उतर आई हैं। इस मुद्दे पर बात करते हुए रक्षंदा खान ने लिखा-'वो हमारे परिवार का हिस्सा है। हमने साथ समय बिताया है। मैंने इस लड़के के साथ 12 महीने तक शूटिंग की थी। उसके व्यवहार में मुझे तो कभी कोई खोट नहीं नजर आया। ऐसा लड़का गलत कैसे हो सकता है। पर्ल वी पुरी नागिन 3 की पूरी टीम तुम्हारे साथ खड़ी है। हम सब तुम्हें सपोर्ट करते हैं।'

PunjabKesari

दिव्या खोसला कुमार

टी सीरीज के मालिक कुमार भूषण की पत्नी दिव्या खोसला कुमारने सोशल मीडिया पर पर्ल वी पुरी को खुलकर सपोर्ट किया है। दिव्या खोसला कुमार ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा-'मुझे भी इस बात का यकीन है कि पर्ल वी पुरी निर्दोष है। वो एक सच्चा इंसान है जो महिलाओं की बहुत इज्जत करता है।'

PunjabKesari

 

अली गोनी

पर्ल वी पुरी के साथ काम कर चुके एक्टर अली गोनी ने भी इस खबर को गलत बताया है। अली गोनी ने इंस्टा स्टोरी पर एक्टर संग तस्वीर शेयर कर लिखा-'पर्ल हमारे इंडस्ट्री का सबसे प्यारा लड़का है, और ये खबर सच नहीं हो सकती...।'


PunjabKesari

निक्की शर्मा

सीरियल 'ब्रह्मराक्षस' में पर्ल वी पुरी के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस निक्की शर्मा ने लिखा- 'मैं ये खबर देखकर हैरान हूं। मुझे बस इतना पता है कि पर्ल वी पुरी एक अच्छा इंसान है। वो किसी से साथ गलत नहीं कर सकता। ये सारी खबरें झूठ के अलावा और कुछ नहीं हैं। भगवान करे सच सबके सामने आ जाए।'

PunjabKesari
हिना खान

PunjabKesari

क्रिस्टल डिसूजा

PunjabKesari

राखी सावंत

PunjabKesari

इश्ति दत्ता

PunjabKesari

सूयैश राय

एक नाबालिग लड़की और उसके परिवार वालों ने पर्ल के खिलाफ रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि यह एक पुराना केस है जिसमें नाबालिग लड़की का कहना है कि टीवी सीरियल्‍स में करियर बनाने के लिए पर्ल ने उससे सेक्‍शुअल फेवर्स मांगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!