सगाई पर पत्रलेखा ने पहना था जेड मोनिका एंड करिश्मा का डिजाइन किया व्हाइट गाउन, डिजाइनर ने पोस्ट शेयर कर बताई खासियत

Edited By Parminder Kaur, Updated: 22 Nov, 2021 05:11 PM

patralekha wore white gown on engagement designed by jade monica and karishma

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा 15 नवंबर को चंडीगढ़ में सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने शादी से दो दिन पहने सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। पत्रलेखा ने सगाई पर व्हाइट गाउन...

मुंबई. एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस पत्रलेखा 15 नवंबर को चंडीगढ़ में सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। कपल ने शादी से दो दिन पहने सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। पत्रलेखा ने सगाई पर व्हाइट गाउन पहना था। इस गाउन को जेड मोनिका एंड करिश्मा ने डिजाइन किया था। अब डिजाइनर ने तस्वीर और वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

PunjabKesari
तस्वीर में पत्रलेखा गाउन पहने हुए नजर आ रही है। इसके साथ पत्रलेखा ने डायमंड नेकलेस और ब्रेसलेट कैरी किया हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए डिजाइनर ने लिखा- @Patralekhaa आप हमारी इस एलीगेंट इवोरी गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जिसपर हैंडक्राफ्टेड सिल्वर कसाब कोरसेट है। कसाब कोरसेट में हमारी कलाकारी का सिग्नेचर भी मौजूद है। इसे ग्लैमरस इम्ब्रॉयडरी से सजाया गया है जो कि हमारी विरासत को दर्शाता है। वीडियो में डिजाइनर गाउन को डिजाइन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें इस गेटअप में लवबर्ड का एक वीडियो सामने आया था जिसनें दोनों एक दूसरे को रिंग पहना रहे थे। शादी के बाद दोनों एक-साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं और शादी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!