एक काम नहीं करती लेकिन कमियां निकालती है...हिना खान की सास ने भरे शो में की बेइज्जती! खुला रह गया अक्षरा का मुंह

Edited By Smita Sharma, Updated: 29 Aug, 2025 12:14 PM

pati patni aur panga rocky jaiswal s mom reveals hina khan throws tantrums

'पति पत्नी और पंगा' शुरू से ही सबका दिल जीत रहा है। हाल ही में शो के एपिसोड का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें हिना खान की सास नजर आ रही हैं। इस दौरान  जिस बात ने सबका ध्यान खींचा वह यह था कि कैसे उन्होंने अपने परिवार की पोल खोली।

मुंबई: 'पति पत्नी और पंगा' शुरू से ही सबका दिल जीत रहा है। हाल ही में शो के एपिसोड का एक क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें हिना खान की सास नजर आ रही हैं। इस दौरान  जिस बात ने सबका ध्यान खींचा वह यह था कि कैसे उन्होंने अपने परिवार की पोल खोली।

PunjabKesari

 

 

उन्होंने बताया कि हिना खान खाना बनाते समय बहुत नखरे करती हैं। इसकी शुरुआत रॉकी की मां से हिना के बारे में पूछने से हुई। उन्होंने जवाब दिया- 'वह खाने की टेबल पर बैठती है और उसे खाने में डाले जाने वाले मसालों के बारे में कुछ नहीं पता।'

PunjabKesari

 

हिना खान की सास ने आगे कहा, 'खाना घर पर मैं बनाती हूं, वो किचन में जाती तक नहीं, करती कुछ नहीं लेकिन कमियां निकालती है, वह कहने लगती है कि कुछ कमी है।' अविका फिर कहती हैं- 'सास हो आप सास' जिस पर वह कहती है- 'हां लेकिन घर पर इससे कौन पंगा ले।'

PunjabKesari

सास की बात सुन हिना का रिएक्शन देखने लायक था। सब लोग हंसने लगे। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस क्लिप पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं और बताया कि वे इस शो को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

'पति पत्नी और पंगा' में हिना खान और रॉकी जयसवाल, रुबीना दिलाइक के अलावा अभिनव शुक्ला, अविका गौर और मिलिंद चंदवानी, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी और स्वरा भास्कर और फहाद अहमद शामिल हैं।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!