रेड कार्पेट पर छाईं पेरिस हिल्टन, बोल्ड आउटफिट में दिखा बेहद ग्लैमरस लुक

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Dec, 2025 05:48 PM

paris hilton stole the show on the red carpet looks glamorous in a bold outfit

पेरिस हिल्टन अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करना अच्छे से जानती हैं। हाल ही में फिर उनका कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला। गुरुवार को पेरिस को हॉलीवुड पैलेडियम में आयोजित पहले यूएस टिकटॉक अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होने सभी की...

बॉलीवुड डेस्क. पेरिस हिल्टन अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करना अच्छे से जानती हैं। हाल ही में फिर उनका कुछ ऐसा ही अंदाज देखने को मिला। गुरुवार को पेरिस को हॉलीवुड पैलेडियम में आयोजित पहले यूएस टिकटॉक अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होने सभी की नजरें अपनी ओर खींच लीं। इस दौरान की पेरिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
44 वर्षीय पेरिस की इस खास मौके पर बेहद ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट अंदाज में नजर आईं।

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो एक्ट्रेस इस दौरान रेड और ब्लैक कलर के बोल्ड आउटफिट में नजर आईं। उनकी असिमेट्रिक स्कर्ट को इस तरह डिजाइन किया गया था कि उनकी टोन्ड लेग्स खूबसूरती से हाईलाइट हो रही थीं। 

PunjabKesari


पेरिस ने इस लुक को ऊंची ब्लैक स्टिलेटो हील्स के साथ कैरी किया, जिससे उनका ओवरऑल अंदाज और भी दमदार लगा। फ्रिल्स और सीक्विन्स से सजे इस शो-गर्ल स्टाइल आउटफिट में उन्होंने लॉन्ग ब्लैक ओपेरा ग्लव्स और मैचिंग शीयर टाइट्स भी पहनी , जिसने उनके लुक में ग्लैमर जोड़ दिया।

PunjabKesari

रेड कार्पेट पर पेरिस हिल्टन अपने लुक से सबका दिल जीतते हुए जबरदस्त पोज देती दिखीं।
 
    

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!