येलो सूट..चेहरे पर बड़ी सी स्माइल..खिलखिलाते हुए परिणीति ने फ्लॉन्ट किए कलीरे, सामने आईं चूड़ा रस्म की अनदेखी तस्वीर

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Oct, 2023 10:33 AM

parineeti smiling flaunted kalire unseen photo of chuda ceremony surfaced

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने सपनों के राजकुमार राघव चड्ढा संग सात फेरे लेकर मैरिड लाइफ में प्रवेश कर चुकी हैं। मिसेज चड्ढा की शादी को अब 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी शादी की अनदेखी तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं। इसी बीच परिणीति...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने सपनों के राजकुमार राघव चड्ढा संग सात फेरे लेकर मैरिड लाइफ में प्रवेश कर चुकी हैं। मिसेज चड्ढा की शादी को अब 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी शादी की अनदेखी तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही हैं। इसी बीच परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी की एक तस्वीर सामने आई है, जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी से एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए मधु चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, "अपनी चूड़ा सेरेमनी में सबसे खुश दुल्हन।" 

PunjabKesari


तस्वीर में देखा जा सकता है कि परिणीति येलो कलर के सलवार-सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग सिर पर दुपट्टा ओढ़ा रखा है। खुले बाल, लाइट मेकअप और चेहरे पर बड़ी सी स्माइल परिणीति की खूबसूरती को चार-चांद लगा रहे हैं। फोटो में खिलखिलाती दुल्हन अपना चूड़ा और कलीरें फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, प्रियंका की मां सोफे पर बैठी अपनी भतीजी की ओर निहार रही हैं।

 

बता दें, परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई थी। हालांकि, उनकी शादी में कजिन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन उनकी मां मधु चोपड़ा ने हर फंक्शन को खूब एन्जॉय किया था।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!