हाथ में छाता लेकर डांस करते हुए फेरों के लिए मंडप तक पहुंचे परिणीति-राघव, कपल की एंट्री ने जीत लिया फैंस का दिल

Edited By suman prajapati, Updated: 26 Sep, 2023 03:06 PM

parineeti chopra raghav chadha grand entry won fans hearts at wedding

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी को दो दिन हो गए हैं, लेकिन अब भी इस खूबसूरत जोड़ी की वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इंटरनेट पर लगातार कपल की शादी की एक के बाद एक अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं।...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी को दो दिन हो गए हैं, लेकिन अब भी इस खूबसूरत जोड़ी की वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इंटरनेट पर लगातार कपल की शादी की एक के बाद एक अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं। इसी बीच रघनीति की शादी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों फेरों के लिए वेन्यू पर जबरदस्त एंट्री ले रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

PunjabKesari


इस नए वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा और राघव ने एक साथ वेन्यू में एंट्री मारी। दोनों हाथ में छाता लिए डांस करते हुए मंडप की ओर जा रहे हैं। इस दौरान परिणीति का मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है। राघव ने अपनी दुल्हन को पीछे अपनी बाहों में लेते दिख रहे हैं। दोनों के गले में जयमाला भी नजर आ रही है। कपल की यह ग्रेंड एंट्री फैंस का खूब दिल जीत रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


बता दें, 24 सितंबर को शादी के बाद परिणीति चोपड़ा 25 सितंबर यानी कल अपने अपने ससुराल पहुंची,  जहां चड्ढा फैमिली ने उनका जोरदार स्वागत किया।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!