रक्षाबंधन पर भाईयों से दूर परिणीति चोपड़ा ने वीडियो कॉल पर सेलिब्रेट किया त्योहार, फैंस को दिखाई झलक

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Aug, 2024 01:43 PM

parineeti chopra celebrated rakshabandhan with brothers on video call

19 अगस्त को देशभर में बहन-भाई का त्योहार रक्षाबंधन का खूब धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती दिखीं और भाईयों पर प्यार लुटाती दिखीं। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी खूब उल्लास से इस त्योहार को सेलिब्रेट करते नजर आए।...

 बॉलीवुड तड़का टीम. 19 अगस्त को देशभर में बहन-भाई का त्योहार रक्षाबंधन का खूब धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती दिखीं और भाईयों पर प्यार लुटाती दिखीं। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स भी खूब उल्लास से इस त्योहार को सेलिब्रेट करते नजर आए। हालांकि, इस फेस्टिवल में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने भाईयों से दूर थी, जिसके चलते उन्होंने वर्चुअली रक्षाबंधन मनाया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

दरअसल परिणीति चोपड़ा इन दिनों देश से बाहर हैं। ऐसे में उन्होंने भाईयों के साथ वीडियो कॉल पर रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया है। इसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। साथ ही अपनी शादी से दोनों भाईयों के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की है। पोस्ट शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे बच्चे.. और राखी वीडियो कॉल पर..’

PunjabKesari

पहली दो फोटोज परिणीति की हल्दी सेरेमनी की हैं, जिसमें वो अपने छोटे भाइयों संग पोज दे रही हैं। तीसरी फोटो में वो दोनों से वीडियो कॉल पर बात करती हुई दिखाई दी। तस्वीर में एक्ट्रेस के पेरेंट्स भी नजर आ रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें, परिणीति चोपड़ा ने साल 2023 में आप नेता राघव चड्ढा से धूमधाम से शादी रचाई थी। राजस्थान में हुई इस भव्य शादी में उनके खास दोस्त और कई सेलेब्स शामिल हुए थे। शादी के बाद परिणीति फिलहाल एक्टिंग से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘चमकीला’ में देखा गया था, जिसमें वे पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!