रणवीर सिंह बन गए पापा! चैट सेशन में यूजर ने पूछा ऐसा सवाल तोपरिणीति चोपड़ा बोलीं- 'प्लीज, कंफर्म करें'

Edited By Smita Sharma, Updated: 25 Aug, 2021 08:00 AM

parineeti chopra asks for confirmation as fan claims ranveer singh papa ban gaya

बॉलीवुड के कई स्टार्स बीते साल से अब तक पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दे चुके हैं। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर जैसे सेलेब्रिटीज के नाम शामिल हैं। अब कई फैंस को इंतजार है कि बी-टाउन के हाॅट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कब गुड न्यूज...

मुंबई: बॉलीवुड के कई स्टार्स बीते साल से अब तक पेरेंट्स बनने की खुशखबरी दे चुके हैं। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर जैसे सेलेब्रिटीज के नाम शामिल हैं। अब कई फैंस को इंतजार है कि बी-टाउन के हाॅट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कब गुड न्यूज सुनाने वाले हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर रणवीर के पापा बनने का एक मैसेज जबरदस्त वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

ये मैसेज परिणीति चोपड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी देखने को मिला है। परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये मैसेज शेयर करते हुए रणवीर सिहं से इस मामले में खुद भी जवाब मांग लिया है। यहां देखें वायरल हो रहा ये मैसेज।

PunjabKesari

क्या है मामला

दरअसल, परिणीति चोपड़ाने मंगलवार दोपहर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘आस्क मी एनीथिंग’  का सेशन रखा। उस दौरान परिणीति फैंस के साथ बात करने के मूड में दिखीं तभी तो फैंस द्वारा पूछे गए हर सवाल का वह सटीक जवाब दे रही थीं। एक्ट्रेस के फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल किए।

PunjabKesari

इसी दौरान एक यूजर ने उनके को-एक्टर रणवीर सिंह के बारे में भी सवाल किया। फैन ने उनसे पूछा-'क्या रणवीर सिंह पापा बन गए।' इस पर एक्ट्रेस ने रणवीर को टैग करते हुए उन्हें कंफर्म करने को कहा। परिणीति ने लिखा- 'रणवीर सिंह, कृपया इस बात की पुष्टि करें।' अब फैंस के इस सवाल से तो साफ जाहिर होता है कि लोग रणवीर के पापा बनने का बेसब्री से इंतजार है।

 

परिणीति चोपड़ा के काम की बात करें तो वह हाल ही में  ‘साइना’ में नजर आई थीं। यह फिल्म बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक थी। इसके अलावा परिणीति अगली बार रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में दिखाई देंगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!