पंकज त्रिपाठी के सिर पर टूटा दुखों का पहाड़, मां हेमवंती देवी का हुआ निधन

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Nov, 2025 06:05 PM

pankaj tripathi mother hemvati devi passes away

फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां का निधन हो गया है। मां के जाने से पंकज बुरी तरह टूट गए हैं। मां श्रीमती हेमवंती देवी के निधन की जानकारी उनकी तरफ से जारी एक स्टेटमेंट के जरिए दी गई है।

मुंबई. फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां का निधन हो गया है। मां के जाने से पंकज बुरी तरह टूट गए हैं। मां श्रीमती हेमवंती देवी के निधन की जानकारी उनकी तरफ से जारी एक स्टेटमेंट के जरिए दी गई है।


पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज के बेलसंड स्थित पैतृक घर में शांतिपूर्वक निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं।।

 त्रिपाठी परिवार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, श्रीमती हेमवंती देवी ने अपने प्रियजनों के बीच अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में हुआ। 

हेमवंती के निधन से त्रिपाठी परिवार गहरे सदमे है। परिवार मीडिया और शुभचिंतकों से अनुरोध करता है कि इस शोक की घड़ी में उनकी निजता का सम्मान करें और उन्हें शांति से शोक मनाने का समय दें।

 

वहीं, पंकज त्रिपाठी के काम की बात करें तो एक्टर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म, "मिर्जापुर: द फिल्म" के बनारस शेड्यूल की आधिकारिक शूटिंग पूरी कर ली है। अब टीम जल्द ही मुंबई में फिल्मांकन फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!