Edited By suman prajapati, Updated: 26 Oct, 2025 04:54 PM

जहां बीते दिन दिग्गज एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया, वहीं इससे पहले मशहूर एक्टर पंकज धीर इस दुनिया से चल बसे थे, जिसके निधन की खबर ने सबको तोड़ दिया था। पंकज धीर 15 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वहीं, अब उनके निधन के 10 दिनों के बाद बेटे...
मुंबई. जहां बीते दिन दिग्गज एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया, वहीं इससे पहले मशहूर एक्टर पंकज धीर इस दुनिया से चल बसे थे, जिसके निधन की खबर ने सबको तोड़ दिया था। पंकज धीर 15 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वहीं, अब उनके निधन के 10 दिनों के बाद बेटे निकितिन धीर ने पहला पोस्ट शेयर कर अपने दिवंगत पिता को याद किया है। उनका ये भावुक कर देने वाला पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
निकितिन धीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो अपने दिवंगत पिता पंकज धीर की अस्थियां विसर्जित करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता की कुछ नई पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं और कैप्शन में लिखा- मैं अपनी भावनाएं काबू करने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि कहा गया है कि जन्म के बाद केवल मृत्यु ही निश्चित है।
उन्होंने आगे कहा, ‘15 अक्टूबर 2025 को, मैंने अपने पिता, अपने गुरु, अपने सबसे अच्छे दोस्त पंकज धीर को खो दिया। वह कुछ समय से ठीक नहीं थे, इसने हमें एक परिवार के रूप में तोड़ दिया। आज मुझे उनका बेटा होने पर पहले से कहीं अधिक गर्व है। वह सबसे अच्छे पिता थे। उन्होंने मुझे सिखाया कि धैर्य क्या है, चरित्र क्या है, निष्ठा क्या है, दृढ़ता क्या है और कैसे अपने सपनों का पीछा करना चाहिए, भले ही दुनिया आपको भ्रम में समझे। उन्होंने मुझे जो भी जीवन के सबक सिखाए, मैं जब तक सांस लेता रहूंगा वो मेरे लिए एक स्टार रहेंगे।’

बता दें, पंकज धीर ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रोजेक्ट्स में काम किया। उन्हें असली पहचान 1988 में आई बीआर चोपड़ा की महाभारत से मिली। इस शो में उन्होंने कर्ण का रोल निभाया, जिसे उन्होंने बड़ी संजीदगी और निखर के साथ प्रस्तुत किया। एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया था कि शुरुआत में उन्होंने अर्जुन का रोल पाने के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन मेकर्स की वजह से कर्ण का रोल उन्हें मिला। इसके अलावा पंकज ने चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा जैसे कई माइथोलॉजिकल शो में काम किया। फिल्मों में उन्होंने सोल्जर, बादशाह, सड़क जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।