पंकज धीर का आखिरी वीडियो हो रहा वायरल, ऐसे दिखने लगे थे महाभारत के कर्ण

Edited By Mehak, Updated: 15 Oct, 2025 05:56 PM

pankaj dheer last video is going viral this is how karna of mahabharata looked

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में महाभारत के कर्ण के रूप में प्रसिद्ध पंकज धीर का निधन हो गया। 68 साल की उम्र में कैंसर से लड़ते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली। हाल ही में उनका आखिरी वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उनकी बिगड़ी सेहत दिखाई दे रही है। महाभारत के...

बाॅलीवुड तड़का : आज टीवी और फिल्म इंडस्ट्री एक बड़े कलाकार को खो बैठी है। जाने-माने एक्टर पंकज धीर का 15 अक्टूबर, 2025 को निधन हो गया। पंकज ने बीआर चोपड़ा की मशहूर सीरियल महाभारत में कर्ण का किरदार निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में लोकप्रियता दिलाई। 

पंकज धीर लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी के कारण उनकी सेहत लगातार कमजोर हो रही थी। उनके अंतिम दिनों का अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके हालिया वीडियो से भी लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - कितनी फीस लेते थे महाभारत में कर्ण का रोल निभाने के लिए पंकज धीर? जानकर उड़ जाएंगे होश

इस वीडियो में पंकज धीर महाभारत की यादें ताजा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनकी सफेद दाढ़ी और बढ़ा हुआ वजन देखा जा सकता है, जिससे उनकी खराब सेहत का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में उनके साथ महाभारत के सह-अभिनेता फिरोज खान और पुनीत इस्सर भी नजर आए। इस वीडियो को कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।

80 के दशक में बीआर चोपड़ा की महाभारत में पंकज धीर का कर्ण का किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहा। उनकी एक्टिंग को आज भी याद किया जाता है और कोई भी उनके इस किरदार की तुलना नहीं कर सकता।

यह भी पढ़ें - कितने करोड़ की दौलत पीछे छोड़ गए महाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर? जानकर उड़ जाएंगे होश

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!