'पांड्या स्टोर' फेम एक्ट्रेस ने पति संग तोड़ा 22 साल का रिश्ता, बोलीं-शांतिपूर्ण तरीके से जिंदगी जीना बेहतर

Edited By suman prajapati, Updated: 14 Jul, 2025 02:41 PM

pandya store fame pallavi rao broke her relationship with husband suraj

मनोरंजन जगत से इन दिनों हैरान, परेशान और दिल तोड़ देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। जहां पिछले कुछ दिनों से फेमस सेलिब्रेटीज की मौत फैंस को झटके दे रही है, वहीं, हाल ही में फेमस एक्ट्रेस अपने पति संग 22 साल का रिश्ता खत्म कर  लिया है। जी हां, ये...

मुंबई. मनोरंजन जगत से इन दिनों हैरान, परेशान और दिल तोड़ देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। जहां पिछले कुछ दिनों से फेमस सेलिब्रेटीज की मौत फैंस को झटके दे रही है, वहीं, हाल ही में फेमस एक्ट्रेस अपने पति संग 22 साल का रिश्ता खत्म कर  लिया है। जी हां, ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि पांड्या स्टोर फेम पल्लवी राव हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने पति सूरज राव से अलग हो गई हैं। एक्ट्रेस ने यह खुलासा भी किया कि वह पिछले दो हफ्तों से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं।
PunjabKesari

 

हाल ही में एक इंटरव्यू में पल्लवी राव ने पति सूरज राव से अलग होने की पुष्टि की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘सूरज और मेरे दो बच्चे हैं। पिछले कुछ वक्त से मेरे और सूरज के बीच तालमेल कुछ ठीक नहीं बैठ रहा था। इसलिए अब हमने अलग होने का फैसला ले लिया है।’ 

PunjabKesari

 

 

पल्लवी ने कहा, ‘मुझे पता है कि ये मेरे लिए मुश्किल फैसला था क्योंकि हमारी 21 साल की बेटी और 18 साल का बेटा है लेकिन कई बार कॉर्डियली अलग होना और शांतिपूर्ण तरीके से जिंदगी को जीना बेहतर होता है। मैं सूरज की रिस्पेक्ट करती हूं। उम्मीद करती हूं कि वह हमेशा अच्छे रहें। कुछ साल से हमारे बीच कम्पैटिबिलिटी को लेकर दिक्कत हो रही थी इसलिए हमने आखिरकार ये फैसला लिया।’
 

पल्लवी राव का वर्कफ्रंट 
वर्कफ्रंट की बात करें तो पल्लवी राव फेमस टीवी शो पांड्या स्टोर के अलावा दीया और बाती हम, कुल्फी कुमार बाजेवाला, पुनर्विवाह: एक नई उम्मीद, शुभारंभ, मेरी आशिकी तुम्ही से, कयामत से कयामत तक और मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!