मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस जवेरिया ने 51 की उम्र में किया दूसरा निकाह, बेटी के ससुराल वाले भी हुए शामिल

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Sep, 2024 04:30 PM

pakistani actress javeria abbasi did nikkah second time at the age of 51

कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती और यह किसी भी उम्र में किसी भी उम्र के शख्स के साथ हो सकता है। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने से ज्यादा उम्र के पार्टनर संग शादी कर ऐसी मिसाल पेश कर चुके हैं। अब हाल ही में मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने भी ऐसी...

 

बॉलीवुड तड़का टीम. कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती और यह किसी भी उम्र में किसी भी उम्र के शख्स के साथ हो सकता है। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने से ज्यादा उम्र के पार्टनर संग शादी कर ऐसी मिसाल पेश कर चुके हैं। अब हाल ही में मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने भी ऐसी मिसाल पेश की है। ये मशहूर एकट्रेस हैं जवेरिया अब्बासी, जिन्होंने 51 साल की उम्र में दूसरी शादी रचाई है। कुछ साल पहले उनकी बेटी की शादी हुई है। ऐसे में अब एक्ट्रेस की शादी की खबर सुन उनके फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।

Preview

 

दरअसल, कुछ समय पहले जवेरिया की शादी की खबरें खूब वायरल हुई थीं, लेकिन अब हाल ही में उन्होंने इसे कंफर्म कर दिया है।

Preview

जवेरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर अपनी शादी को कंफर्म किया है।

Preview

 

अपने निकाह में एक्ट्रेस मैरून साड़ी के साथ पिंक शॉल लिए बेहद खूबसूरत लग रही हैं और निकाहनामा साइन करती नजर आ रही हैं और काफी खुश लग रही हैं।

Preview

 

हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति की कोई फोटो शेयर नहीं की है।

Preview


जवेरिया की शादी में उनकी बेटी अजनेला अब्बासी और उसके ससुराल वाले भी शामिल हुए थे। 

Preview


बता दें, जवेरिया की पहली शादी कजिन शमून अब्बासी से 1997 में हुई थी, हालांकि 2010 में उनका तलाक हो गया था।


Preview

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!