‘वन्स वेयर वॉरियर्स' के मशहूर निर्देशक ली तामाहोरी का 75 की उम्र में निधन, पार्किंसंस रोग से थे ग्रसित

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Nov, 2025 01:01 PM

once were warriors director lee tamahori dies

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। हॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक ली तामाहोरी का निधन हो गया है। उन्होंने 75 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दुखद समाचार के आते ही इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई...

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। हॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक ली तामाहोरी का निधन हो गया है। उन्होंने 75 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दुखद समाचार के आते ही इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

 
ली तामाहोरी के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है और बताय कि पार्किंसंस रोग से ग्रसित होने के बाद उनका घर पर निधन हो गया। निर्देशक के निधन से उनके घर में मातम पसर गया है।


कौन थे ली तामाहोरी?
ली तमाहोरी का जन्म 1950 में वेलिंगटन में हुआ था। उन्होंने अपने सिनेमा करियर की शुरुआत सहायक निर्देशक के रूप में की थी। साल 1989 में ली ने शार्ट फिल्म 'थंडरबॉक्स' से अपने डायरेक्शन में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने साल 1994 में 'वन्स वेयर वॉरियर्स' का निर्देशन किया, जो उनकी सफल फिल्म साबित हुई। उन्हें ‘वन्स वेयर वॉरियर्स' और 'डाई अनदर डे’ जैसी जबरदस्त फिल्मों के निर्माण के लिए पहचाना जाता है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!