महाशिवरात्रि पर रेमो डिसूजा ने पत्नी लिजेल संग की महादेव की पूजा अर्चना, पूजा की थाली देख लोग बोले-यह मेरा भी ड्रीम है

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Feb, 2025 10:15 AM

on mahashivratri remo d souza worshiped mahadev with his wife lizelle

देश भर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि खूब धूमधाम से मनाई गई। इस पर्व पर हर जन भोले बाबा की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शिवरात्रि की खूब धूम देखने को मिली। इस मौके पर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पत्नी लिजेल के साथ पूरे...

मुंबई. देश भर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि खूब धूमधाम से मनाई गई। इस पर्व पर हर जन भोले बाबा की भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शिवरात्रि की खूब धूम देखने को मिली। इस मौके पर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा पत्नी लिजेल के साथ पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते नजर आए, जिसका खूबसूरत वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। फैंस रेमो को शिव की भक्ति में लीन देख और उनकी पूजा की थाली देखकर खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari
 
रेमो डिसूजा और लिजेल ने सोशल मीडिया पर शिवरात्री की पूजा और उनका श्रृंगार करते हुए का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें दोनों शिवलिंग पर जल, दूध-दही,फूल बेलपत्र चढ़ाते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

 

पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न करने के बाद दोनों एक दूसरे को माथे पर टीका भी लगाते हैं। रेमो की इस भक्ति को देखकर उनके फैंस बेहद खुश हो गए और उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स उनकी पूजा की थाली की खूब तारीफ करते दिख रहे हैं। 

 

एक यूजर ने कैप्शन में लिखा-ऐसी पूजा की थाली और यही तैयारी मेरा ड्रीम है। एक फैन ने लिखा- जब पति-पत्नी दोनों साथ मिलकर पूजा करते हैं तो उसकी वाइब ही अलग होती है। अन्य ने कहा- आप दोनों को पूजा करते देखकर काफी अच्छा लग रहा है।  

काम की बात करें तो रेमो डिसूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कोरियोग्राफर में से एक हैं। उन्होंने डांस बेस्ड फिल्में 'ABCD' और 'स्ट्रीट डांसर 3D' का निर्देशन भी किया है। इसके अलावा रेमो ने डांस रियलिटी शो जैसे 'डांस इंडिया डांस', 'झलक दिखला जा' और 'डांस प्लस' में बतौर जज काम किया है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!