जन्माष्टमी पर देबिना की बेटियों ने धरा राधा-कृष्ण का रूप, मां यशोदा बन एक्ट्रेस ने दोनों को लड़ाया खूब लाड

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Aug, 2024 01:25 PM

on janmashtami debina made her daughters radha krishna shares video

26 अगस्त को देशभर में जन्माष्टमी का पर्व खूब धूमधाम से मनाया। मंदिरों में कृष्ण के दर्शनों के लिए खूब भीड़ उमड़ी तो कई घरों में ही अपने बच्चों को राधा-कृष्ण बनाकर उत्सव मनाते दिखे। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने अपनी...

बॉलीवुड तड़का टीम. 26 अगस्त को देशभर में जन्माष्टमी का पर्व खूब धूमधाम से मनाया। मंदिरों में कृष्ण के दर्शनों के लिए खूब भीड़ उमड़ी तो कई घरों में ही अपने बच्चों को राधा-कृष्ण बनाकर उत्सव मनाते दिखे। ऐसे में टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने अपनी दोनों लाडलियों को राधा और कृष्ण बनाया और खुद मां यशोदा बनकर उन पर प्यार लुटाती दिखीं। यह वीडियो अब एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर किया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर कर देबिना ने कैप्शन में लिखा- ''मेरी दो छोटी गुड़िया| मुझे लगता है कि मैंने एक लड़की के रूप में इस दिन का सपना देखा था जब मैंने सोचा था कि एक दिन मेरी बेटियाँ होंगी जिनके साथ मैं ड्रेस अप खेलूँगी। हे भगवान सपने सच होते हैं।''

 

PunjabKesari


वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरू में एक्ट्रेस पूछती हैं कि क्या दोनों बहनें राधा और कृष्ण बन सकते हैं। इस पर लियाना कहती है हां और फिर क्या चुटकी बजाते ही दोनों बहने राधा और कृष्ण का रूप धर लेती हैं और बेहद प्यारी लगती हैं। जहां बड़ी बहन लियाना कृष्णा बनी नजर आती हैं तो छोटी देविशा राधा के रूप में बेहद प्यारी लगती हैं। वहीं देबिना यशोदा मां के रूप में सबका दिल जीतती नजर आ रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debinna Bonnerjee (@debinabon)

एक्ट्रेस के इस वीडियो को खूब लाइक किया जा रहा है और इसे अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

 

PunjabKesari

बता दें, देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने शादी के पूरे 11 साल बाद अपनी बच्चियों का स्वागत किया था। कपल ने साल 2022 में अपनी दोनों बच्चियों का स्वागत किया था। उनकी बड़ी बेटी किया नाम लियाना है तो छोटी का दिविशा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Debinna Bonnerjee (@debinabon)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!