BB 14: घर से बेघर हुए निशांत मलखानी ने खोली पवित्रा पुनिया और एजाज खान की पोल, कहा- गेम में रहने के लिए कर रहे प्यार का नाटक

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Nov, 2020 02:23 PM

nishant said pavitra and eijaz are doing love drama in bigg boss house

एक्टर निशांत मलखानी ''बिग बॉस 14'' के घर से बाहर हो चुके हैं। घर से बाहर आते ही निशांत बिग बॉस पर भेदवाव से वोटिंग करवाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अगर ऑडियंस की वोटिंग के आधार पर एलिमिनेशन होता तो अभी घर में ही होते। लेकिन अब घर से बेघर...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर निशांत मलखानी 'बिग बॉस 14' के घर से बाहर हो चुके हैं। घर से बाहर आते ही निशांत बिग बॉस पर भेदवाव से वोटिंग करवाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अगर ऑडियंस की वोटिंग के आधार पर एलिमिनेशन होता तो अभी घर में ही होते। लेकिन अब घर से बेघर होने के बाद निशांत घर के बाकी कंटेस्टेंट की पोल खोलने में जुटे हुए हैं। हाल ही मे उन्होंने दावा किया है कि एजाज खान और पवित्रा पुनिया कैमरे के लिए प्यार का नाटक कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान निशांत सिंह ने बताया कि एजाज खान और पवित्रा पुनिया प्यार का नाटक कर रहे हैं, उनका प्यार झूठा है। वो ऐसा सिर्फ कैमरे में बने रहने के लिए कर रहे हैं। 

PunjabKesari



उन्होंने कहा, क्योंकि उन्हें पता है बिग बॉस के घर में लव स्टारी का एंगल बहुत पसंद किया जाता है और कई लोग उन दोनों से कह चुके हैं कि दोनों की बॉन्डिंग अच्छी लगती है। बस इस सब के लिए दोनों ने ये खेल खेलना शुरू कर दिया है, लेकिन दोनों की असल जिंदगी में ऐसा कुछ भी नहीं हैं, दोनों एक दूसरे से प्यार नहीं करते।

PunjabKesari


निशांत यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, एजाज और पवित्रा घर में रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्हें घर से बेघर होने का डर लगता है। घर के चार सदस्य उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। मैं यहां राहुल वैद्य, जान कुमार सानू, निक्की तम्बोली और पवित्रा पुनिया की बात कर रहा हूं, लेकिन वो ऐसा करके बहुत बड़ी बेवकूफी कर रहे हैं। 

PunjabKesari


अपने बारे में एक्टर ने कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैं अब इस शो का हिस्सा नहीं हूं। मेरे साथ भेदभाव हुआ है। 

 
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!