गुरु नानक देव जयंती पर गुरुद्वारे माथा टेकने पहुंची 'दसवीं' फेम निम्रत कौर, सूट के साथ सिर पर दुपट्टा लिए अपनी सादगी से किया इम्प्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Nov, 2023 01:45 PM

nimrat kaur reached the gurudwara on guru nanak dev jayanti

27 नवंबर को देश में धूमधाम से श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जा रही है। श्री गुरु नानक देव के 554वें प्रकाश पर्व पर देश के गुरुद्वारों में खूब पाठ, भजन, नगर कीर्तन देखने को मिल रहा है। लोग गुरुद्वारों में माथा टेकने जा रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस...

बॉलीवुड तड़का टीम.  27 नवंबर को देश में धूमधाम से श्री गुरु नानक देव जी की जयंती मनाई जा रही है। श्री गुरु नानक देव के 554वें प्रकाश पर्व पर देश के गुरुद्वारों में खूब पाठ, भजन, नगर कीर्तन देखने को मिल रहा है। लोग गुरुद्वारों में माथा टेकने जा रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस निम्रत कौर भी श्री गुरु नानक देव जयंती पर मुंबई के एक गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंची, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

PunjabKesari
श्री गुरु नानक देव जयंती पर 'दसवीं' फेम एक्ट्रेस निम्रत कौर मुंबई के गुरुद्वारा धन पोथोहर नगर में माथा टेकने पहुंची।

PunjabKesari

तस्वीरों में एक्ट्रेस का सूट में सिंपल लुक देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

स्काइब्लू सूट के साथ वह सिर पर मैचिंग दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं और कैमरे के सामने दोनों हाथ जोड़ पोज दे रही है।

PunjabKesari

गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद एक्ट्रेस प्रसाद खाती नजर आईं। सिंपल लुक में अपनी सादगी से निम्रत फैंस का खूब दिल जीत रही हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो निम्रत कौर को आखिरी बार 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' में देखा गया था। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस राधिका मदान भी अहम किरदार में नजर आई थीं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!