उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी से मिली नई नवेली दुल्हन सुरभि ज्योति, पति संग लिया आशीर्वाद

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Nov, 2024 08:16 AM

newlyweds surbhi jyoti sumit suri meet uttarakhand cm pushkar singh dhami

टीवी की नागिन यानि एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अब अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। सुरभि ने अक्टूबर महीने में अपने प्यार सुमित सूरी के साथ शादी की। शादी के बाद से ही वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इसी बीच अब नई नवेली दुल्हन  ने...

मुंबई: टीवी की नागिन यानि एक्ट्रेस सुरभि ज्योति अब अपनी मैरिड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। सुरभि ने अक्टूबर महीने में अपने प्यार सुमित सूरी के साथ शादी की। शादी के बाद से ही वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इसी बीच अब नई नवेली दुल्हन  ने पति संग उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

PunjabKesari

 

उसकी भी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रही है।शेयर की गई तस्वीर में सुरभि के साथ उनके पति खड़े हैं और वह हंसते हुए धामी संग तस्वीरें खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान न्यूली वेड कपल ने खूबसूरत पोज भी दिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

 

सुरभि और सुमित CM को फूलों का बुके देते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सुरभि और सुमित दोनों ऑफ व्हाइट रंग के अटायर में दिखाई दे रहे हैं।एक्ट्रेस ने तस्वीर संग कैप्शन में लिखा 'उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपके बहुमूल्य समय, समर्थन और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

 

 इससे पहले नई दुल्हनिया सुरभि ज्योति ने ससुराल में बनाई पहली रसोई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को इसकी झलक दिखाई थी। टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत  सुरभि ज्योति सुमित सूरी के साथ 27 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Surbhi Jyoti (@surbhijyoti)

काम की बात करें तो सुरभि ज्योति रोमांटिक-ड्रामा ‘कुबूल है’ में जोया फारूकी की भूमिका निभाने के बाद घर-घर फेमस हो गई थीं। 'नागिन 3' में उन्होंने नागिन का किरदार निभाया था जिसमें उनका नाम बेला सहगल था।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!