रॉब रेनर और मिशेल की हत्या मामले में नया मोड़, बेटे पर टिकी शक की सुई, पुलिस ने किया अरेस्ट

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Dec, 2025 02:09 PM

new twist in the rob reiner and michelle murder case son arrested

हॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मशहूर फिल्म निर्देशक रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर रेनर के शव उनके ही घर से बरामद किए गए। इस खबर के सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई। वहीं, इस डबल...

मुंबई. हॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मशहूर फिल्म निर्देशक रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर रेनर के शव उनके ही घर से बरामद किए गए। इस खबर के सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई। वहीं, इस डबल मर्डर केस में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच के दौरान शक की सुई कपल के बेटे निक रेनर पर जाकर टिक गई है। इसके बाद पुलिस ने निक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है।

14 दिसंबर को हुई थी वारदात

जानकारी के मुताबिक, 14 दिसंबर को रॉब रेनर और मिशेल सिंगर की हत्या की गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने कई एंगल से मामले को देखा, लेकिन सबूतों और परिस्थितियों के आधार पर सबसे पहले शक बेटे निक रेनर पर गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  
हालांकि, अभी तक यह आधिकारिक रूप से साबित नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे वही जिम्मेदार है या इस मामले में कोई और शामिल है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है।

बेटे पर हत्या का शक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निक रेनर इस समय लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट की हिरासत में है। उसकी जमानत राशि करीब 40 लाख डॉलर तय की गई है। बताया जा रहा है कि रविवार को ही उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। शुरुआत में इस डबल मर्डर की जानकारी को गोपनीय रखा गया था, लेकिन बाद में मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए यह खबर सामने आई। इसके बाद परिवार ने मीडिया से इस कठिन समय में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की।

परिवार और रिश्तों को लेकर भी चर्चाएं

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि निक रेनर और उनके पिता रॉब रेनर के बीच रिश्ते ज्यादा अच्छे नहीं थे। हालांकि, दोनों ने फिल्म ‘बीइंग चार्ली’ में साथ काम भी किया था। इस फिल्म को निक ने लिखा था, जबकि रॉब रेनर ने इसका निर्देशन किया था। अब इन पुराने रिश्तों और मतभेदों को भी जांच के दायरे में लाया जा रहा है।

कौन थे रॉब रेनर?

रॉब रेनर हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक, निर्माता और अभिनेता थे। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें ‘व्हेन हैरी मेट सैली’, ‘मिजरी’ और ‘ए फ्यू गुड मेन’ जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं। उन्होंने साल 1989 में मिशेल सिंगर से शादी की थी और दोनों के बच्चे भी हैं। रॉब रेनर का नाम हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स में शुमार किया जाता है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!