प्रीति जिंटा का दमदार बॉस-लेडी अवतार, ‘वाइब’ के पोस्टर ने मचाई हलचल

Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 20 Aug, 2026 03:45 PM

new poster of vibe out teaser to be released tomorrow

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी बहुप्रतीक्षित थिएट्रिकल फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर जारी कर दिया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने अपनी बहुप्रतीक्षित थिएट्रिकल फिल्म ‘वाइब’ का नया टीजर पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर के सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। चार अलग-अलग किरदारों के साथ नजर आ रहा यह पोस्टर कई सवाल खड़े करता है और संकेत देता है कि फिल्म की कहानी में रोमांच के साथ-साथ भरपूर कॉमेडी और ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।

पोस्टर में प्रीति जी जिंटा एक दमदार और कॉन्फिडेंट बॉस-लेडी के अवतार में नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर काफी परेशान और असमंजस में दिखाई दे रहे हैं। इन चारों के बीच का यह दिलचस्प कॉन्ट्रास्ट पोस्टर को और भी रहस्यमयी बनाता है। आखिर इन किरदारों का आपस में क्या कनेक्शन है और वे किस मुसीबत में फंसे हैं, इसका जवाब फिल्म के टीजर में मिलने की उम्मीद है।

‘वाइब’ की कहानी दो जिगरी दोस्तों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी सामान्य जिंदगी अचानक एक अनजान और हाई-एनर्जी एडवेंचर में बदल जाती है। देखते ही देखते यह सफर उनके लिए ऐसी चुनौती बन जाता है, जहां उन्हें न सिर्फ मुश्किल हालात से निकलने की कोशिश करनी है, बल्कि अपनी दोस्ती की भी परीक्षा देनी है।

फिल्म को कुणाल खेमू ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यूटेंट वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म का टीजर कल यानी 21 अगस्त को रिलीज होने वाला है। टीजर के जरिए दर्शकों को इस अनोखी चौकड़ी की दुनिया और उनके हाई-स्टेक्स एडवेंचर की पहली झलक देखने को मिलेगी।

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!