भाई दूज: भाई टोनी को तिलक लगा नेहा कक्कड़ ने खिलाई मिठाई, सोनू कक्कड़ ने भी अपने भाइयू संग दिया पोज

Edited By Smita Sharma, Updated: 28 Oct, 2022 01:16 PM

neha kakkar sonu kakkar bhai dooj celebration with brother tony

27 अक्टूबर को पूरे देश में भाई दूज का त्योहार मनाया गया। बी-टाउन में भी इसकी धूम देखने को मिली। कार्तिक आर्यन से लेकर शिल्पा शेट्टी के बच्चों तक ने भाई दूज मनाया। अब इस लिस्ट में बाॅलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम भी जुड़ गया है। नेहा कक्कड़ ने भाई...

मुंबई: 27 अक्टूबर को पूरे देश में भाई दूज का त्योहार मनाया गया। बी-टाउन में भी इसकी धूम देखने को मिली। कार्तिक आर्यन से लेकर शिल्पा शेट्टी के बच्चों तक ने भाई दूज मनाया। अब इस लिस्ट में बाॅलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम भी जुड़ गया है। नेहा कक्कड़ ने भाई दूज सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इस समय चर्चा में हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में नेहा कक्कड़ और सोनू कक्कड़ भाई टोनी को तिलक लगाती दिख रही हैं। तिलक लगाते हुए नेहा प्यार से भाई को निहार रही हैं।एक तस्वीर में नेहा तिलक लगाने के बाद भाई को मिठाई खिलाती दिख रही हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो नेहा येलो कलर के काफ्तान ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैंवहीं टोनी कक्कड़ ने पिंक टी-शर्ट कैरी की है। तस्वीरों में कक्कड़ भाई-बहन के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

PunjabKesari

भाई दूज सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा-'मेरे भाई और बहन दोनों को हैप्पी भाईदूज। सोनू दीदी और टोनी भय्यू।आप सभी को भी भाई-दूज की शुभकामनाएं।'

काम की बात करें तो नेहा इन दिनों सिंगिग रियालिटी शो इंडियन आइडल 13 में बतौर जज की भूमिका निभा रही हैं। नेहा के अलावा हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी जज के रोल में हैं। 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!