सड़क किनारे हारमोनि‍यम बजाने वाले को नेहा कक्कड़ और विशाल ने दिए 1 लाख रुपए

Edited By Konika, Updated: 18 Aug, 2018 05:45 PM

neha kakkar and vishal dadlani donate 1 lakh

बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ ने पुणे के एक हारमोनियम बजाने वाले केशव लाल को एक-एक लाख रुपये की मदद दी है। ये शख्स यहां 30 सालों से हारमोनियम बजा रहा है। केशव को ''इंडियन आइडल 10'' के सेट पर बुलाया गया था जहां उन्हें शो के कंटेस्टेंट और...

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी और नेहा कक्कड़ ने पुणे के एक हारमोनियम बजाने वाले केशव लाल को एक-एक लाख रुपये की मदद दी है। ये शख्स यहां 30 सालों से हारमोनियम बजा रहा है। केशव को 'इंडियन आइडल 10' के सेट पर बुलाया गया था जहां उन्हें शो के कंटेस्टेंट और जजों ने सम्मान दिया। वह इस शो पर अपनी पत्नी सोनी बाई के साथ पहुंचे। केशव लाल ने संगीत करियर के जरिए सफलता की चोटी पर पहुंचने से लेकर अपनी सब कुछ खो देने तक की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि हर मुश्किल में उन्होंने अपने संगीत के प्रति जुनून को नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, मेरे लिए संगीत के ही मायने रखता है और सभी को अपने जुनून के प्रति वफादार होना चाहिए।

 

PunjabKesari

 

बता दें, केशव लाल ने दिग्गज फिल्मकार वी शांताराम और संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी के साथ काम किया है और उनके साथ हारमोनियम पर 'आवारा हूं' गाना गाया भी है। इस महान कलाकार की कहीनी ने 'इंडियन आइडल 10' के जज बने विशाल और नेहा कक्कड़ को इमोशनल कर दिया। इन दोनों जजेज ने उन्हें एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की।

 

PunjabKesari

विशाल ने कहा, 'शो में केशव लालजी को देखना हमारा सौभाग्य है। ऐसे आदमी को देखना बहुत अच्छा लगता है जिसने अपना पूरा जीवन संगीत को दिया। वह हम सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने हमें सिखाया कि एक व्यक्ति को कभी भी अपने जुनून को कम नहीं होने देना चाहिए। मैं अपने साथि‍यों और इंडस्ट्री में मौजूद लोगों से गुजारिश करूंगा कि वह केशव लालजी की हर संभव मदद करें।'

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!