'सरदार जी 3' विवाद: अब दिलजीत दोसांझ की लीड एक्ट्रेस ने ही डिलीट किए फिल्म से जुड़े पोस्ट, हानिया आमिर को भी किया अनफाॅलो

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Jun, 2025 11:24 AM

neeru bajwa deletes all sardaar ji 3 posts amid diljit dosanjh controversy

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी 3'में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर जोरदार विवाद खड़ा हो गया है। यह बवाल खास तौर पर पहलगाम आतंकी हमले के बाद और भी बढ़ गया है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।...

नीरू बजावा ने डिलीट किए 'सरदार जी 3' से जुड़े पोस्ट, हानिया आमिर को भी किया अनफाॅलो 


मुंबई: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत  दोसांझ की अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी 3'में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग को लेकर जोरदार विवाद खड़ा हो गया है। यह बवाल खास तौर पर पहलगाम आतंकी हमले के बाद और भी बढ़ गया है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

PunjabKesari

भले ही फिल्म ओवरसीज़ में आज यानि 27 जून रिलीज़ हो रही है लेकिन इसे लेकर इंडिया में खूब बवाल हो रहा है। इन सबके बीच फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। जी हां, नीरू बाजवा ने पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर ‘सरदार जी 3’ के कई पोस्टर और टीज़र शेयर किए थे, लेकिन अब ये सभी पोस्ट्स उनके प्रोफाइल से गायब हो चुके हैं।

PunjabKesari

यह साफ संकेत देता है कि नीरू ने फिल्म से जुड़े सभी पोस्ट्स ओवरसीज़ रिलीज़ से ठीक एक दिन पहले ही डिलीट कर दिए हैं। उनके इस कदम को फिल्म से जुड़े विवाद और खासतौर पर हानिया आमिर की कास्टिंग पर हो रहे विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है।

PunjabKesari

इतना ही नहीं एक रेडिट पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि नीरू बाजवा ने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को अनफॉलो कर दिया है। 

PunjabKesari

इस पर रिएक्शन देते हुए, एक रेडिट यूजर ने कमेंट किया- "मुझे याद है कि नीरू बाजवा उन कुछ पंजाबी अभिनेताओं में से एक थीं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और सोफिया कुरैशी की सराहना की थी।" जबकि एक अन्य ने लिखा- "यह नीरू की बहादुरी है! उनका सम्मान करें!" एक अन्य ने कमेंट में लिखा था- "कम से कम किसी ने किसी को दिखाया तो है कि कुछ हिम्मत है।"

बता दें कि फिल्म 'सरदार जी 3' एक हॉरर-कॉमेडी मूवी है, जिसके डायरेक्टर अमर हुंडल हैं। कहानी दो भूत पकड़ने वालों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक भुतिया हवेली में अजीबोगरीब अनुभव होते हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि नीरू बाजवा ने भी एक अहम किरदार निभाया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!