Edited By suman prajapati, Updated: 16 Dec, 2025 12:35 PM

फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। उनके साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन ने अहम किरदार निभाए हैं। सभी कलाकारों के...
मुंबई. रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' खत्म हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी इसके कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में बने हुए हैं। कोई अपने घर वापस लौट रहा है तो कोई बिग बॉस के बाद बच्चों संग खुशियां शेयर करता नजर आ रहा है। इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने भी शो खत्म होने के बाद घर में उनकी तान्या मित्तल से दोस्ती के बारे में खुलकर बात की है।

तान्या मित्तल से दोस्ती टूटने के बारे में नीलम गिरी ने कहा, 'हां, उसने अनफॉलो किया था। इसके बाद मैंने भी उसको अनफॉलो किया। और हां, तकलीफ होती है, क्योंकि वो मेरी दोस्त रही है। उसके बाद वो मुझे पार्टी में मिली थी। बिग बॉस वाली पार्टी में और बातचीत हुई, गले मिले। लेकिन पता नहीं, अब देखते हैं आगे क्या होगा। मेरी तरफ से तो कोई गिला-शिकवा नहीं है। अब उसके मन में कुछ है तो मैं क्या कर सकती हूं।'
मालूम हो कि शो के अंदर नीलम गिरी और तान्या मित्तल दोनों दोस्त थे, लेकिन बाहर आते ही तान्या ने नीलम को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और कहा कि नीलम ने पीठ पीछे उनकी बुराई की, फेक कहा, इसलिए वो उनकी दोस्त नहीं हैं।
बता दें कि 'बिग बॉस 19' के बाद सक्सेस पार्टी हुई थी, जिसमें जीशान कादरी को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स नजर आए थे। तान्या और नीलम को भी कुनिका सदानंद के साथ डांस करते हुए देखा गया था, लेकिन उनकी वैसी दोस्ती नहीं देखने को मिली, जैसी शो में हुआ करती थी।