इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाएंगे नसीरूद्दीन शाह

Edited By Pawan Insha, Updated: 24 Feb, 2019 01:44 AM

naseeruddin shah new movie jaane bhi do yaaro

बॉलीवुड में एक्टिंग के बादशाह नसीरूद्दीन शाह जल्द ही एक फिल्म में धमाल मचाते नज़र आएंगे। दरअसल वह सुपरहिट फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ के सीक्वल में काम करने ...

मुंबईः बॉलीवुड में एक्टिंग के बादशाह नसीरूद्दीन शाह जल्द ही एक फिल्म में धमाल मचाते नज़र आएंगे। दरअसल वह सुपरहिट फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ के सीक्वल में काम करने जा रहे हैं। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म जाने भी दो यारों को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। फिल्म में नसीरूद्दीन शाह और रवि बासवानी ने स्ट्रगलिंग फोटोग्राफर का किरदार निभाया था।

फिल्म के पहले पार्ट के अंत में दिखाया गया था कि दोनों को किसी क्राइम में फंसा दिया जाता है जिसे उन्होंने किया नहीं है। फिल्म के सीक्वल में दोनों के जेल से बाहर आने के बाद की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म का पहला पार्ट जहां खत्म होता है वहीं से फिल्म के दूसरे पार्ट की शुरुआत होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार है। इसमें नसीरुद्दीन शाह अपने किरदार को दोहराएंगे। रवि बासवानी के किरदार के लिए किसी और को कास्ट किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग अगले साल 2020 में शुरू हो सकती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!