'कर लो जो करना, सिख भाई किसी से नहीं डरते- दिलजीत की फिल्म में हानिया की मौजूदगी से खुश पाक एक्ट्रेस ने दिया ऐसा बयान

Edited By suman prajapati, Updated: 26 Jun, 2025 04:35 PM

nadia khan happy with hania presence in diljit s film sardaar ji 3

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। 27 जून को इसकी रिलीज़ तय है, लेकिन भारत में इसे रिलीज़ नहीं किया जा रहा है, क्योंकि इसमें मुख्य भूमिका में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं। इस वजह से...

मुंबई. पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। 27 जून को इसकी रिलीज़ तय है, लेकिन भारत में इसे रिलीज़ नहीं किया जा रहा है, क्योंकि इसमें मुख्य भूमिका में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं। इस वजह से भारत में दिलजीत को बायकॉट करने की मांग हो रही है, जबकि पाकिस्तान में उनकी जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच पाक एक्ट्रेस नादिया खान ने हाल ही में इस फिल्म और दिलजीत की एकजुटता की जमकर सराहना की। 

 

नादिया खान कहती हैं कि दिलजीत की फिल्म में हानिया आमिर की मौजूदगी अहम हिस्सा है, और वे चाहती हैं कि यह फिल्म भारतीय दर्शकों तक भी पहुंचे।

नादिया खान ने कहा, 'हानिया आमिर और दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 को लेकर काफी विवाद था। फिल्म बन गई थी, लेकिन फिर इंडिया पाक टेंशन में कहा गया कि फिल्म को री-शूट करेंगे। पाकिस्तानी एक्ट्रेस तो किसी फिल्म में नहीं आ सकती। फिर उसके बाद खामोशी और अब फिल्म का ट्रेलर आ गया है। फिल्म रिलीज हो रही है 27 जून को पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ।'


 
आगे उन्होंने कहा, 'कर लो जो करना है। वाह, सिख भाई हैं। प्रोड्यूसर सारे सिख हैं। डरते किसी से नहीं हैं। एक बार तो सभी को लगा था कि हानिया को फिल्म से हटा दिया गया है, लेकिन अब जब सरदार जी 3 का ट्रेलर आया है तो इस फिल्म में हानिया आमिर थोड़ी नहीं बहुत ज्यादा हैं। वो हर तरफ हैं। इंडिया में बायकॉट दिलजीत दोसांझ चल रहा है। वो वहां के सबसे बड़े स्टार हैं। उसके पीछे पड़ गए हैं कि देशद्रोही है। गद्दार है, पर जो मर्जी कर लें, फिल्म रिलीज होगी और मेरी इच्छा है कि ये फिल्म पाकिस्तान में भी रिलीज हो।'

 
 
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!