शादी के 10 साल बाद पापा बनने जा रहे हैं 'ना आना इस देश लाडो' फेम आदित्य रेडिज, प्रेग्नेंट हैं पत्नी नताशा शर्मा

Edited By Smita Sharma, Updated: 01 Apr, 2022 02:03 PM

na aana is des laado fame couple natasha aditya announce their first pregnancy

''ना आना इस देश लाडो'' फेम आदित्य रेडिज और नताशा शर्मा के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। जी हां, एक्ट्रेस नताशा प्रेग्नेंट हैं। नताशा और आदित्य शादी के 12 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी...

मुंबई: 'ना आना इस देश लाडो' फेम आदित्य रेडिज और नताशा शर्मा के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। जी हां, एक्ट्रेस नताशा प्रेग्नेंट हैं। नताशा और आदित्य शादी के 10 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।

PunjabKesari

अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी नताशा ने इंस्टा पर अपने मैटरनिटी शूट की एक तस्वीर शेयर कर दी।

PunjabKesari

शेयर की इस तस्वीर में वह ग्रीन एंड ब्लैक डीपनेक गाउन में बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में वह काफी खूबसूरत लग रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है।

इसके साथ उन्होंने लिखा- 'मदरहुड को ले लगाने का समय है।'

 

PunjabKesari

जैसे ही नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खबर को ब्रेक किया। फैंस और स्टार्स ने उन्हें बधाई देना शुरु कर दिया। इस लिस्ट में नंदीश संधू, सना मकबूल, पुरी छिब्बर, अपर्णा दीक्षित जैसे स्टार्स का नाम शामिल है। 

PunjabKesari

वहीं कपल की खास दोस्त और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने इंस्टा स्टोरी पर Mom To Be  नताशा की एक तस्वीर शेयर कर लिखा-'पागल, तुम ग्लोइंग हो।होने वाले नए मम्मी और पापा को बधाई। मुझे यकीन है कि दोनों शानदार माता-पिता बनने वाले हैं। छोटू बेबी को देखने का बेसब्री से इंतजार है।'

आदित्य रेडिज और नताशा शर्मा की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात  सीरियल 'ना आना इस देस लाडो' के सेट पर हुईं थी। हाइट की तरह ही दोनों की बैकग्राउंड में भी अंतर था लेकिन उनके प्यार ने हर मुश्किल का सामना किया।

PunjabKesari

29 अप्रैल 2012 को इस जोड़े ने अपने परिवारों की उपस्थिति में सगाई कर ली। सिर्फ सगाई ही नहीं, इस प्यारे जोड़े की शादी भी काफी इंटीमेट तरीके से हुई थी। लंबे समय तक वास्तव में कोई नहीं जानता था कि, इन दोनों ने शादी भी कर ली है। हालांकि, कुछ दिनों के बाद में सभी को इस बारे में पता चल गया था।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!