Mukesh Khanna ने फैंस को दी गुड न्यूज, 19 साल बाद लौट रहा दर्शकों का फेवरेट 'शक्तिमान'

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Nov, 2024 04:30 PM

mukesh khanna fame  shaktimaan  is returning after 19 years

एक्टर मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान 90 दशक के दर्शकों को अच्छे से याद होगा। इस शो को बच्चों और बड़ों ने खूब पसंद किया था, जिसके बदौलत ये उस समय बहुचर्चित टीवी शोज में से एक रहा था। वहीं, अब शक्तिमान को लेकर मुकेश खन्ना ने गुड न्यूज दी है। 19 साल के...

मुंबई. एक्टर मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान 90 दशक के दर्शकों को अच्छे से याद होगा। इस शो को बच्चों और बड़ों ने खूब पसंद किया था, जिसके बदौलत ये उस समय बहुचर्चित टीवी शोज में से एक रहा था। वहीं, अब शक्तिमान को लेकर मुकेश खन्ना ने गुड न्यूज दी है। 19 साल के लंबे इंतजार के बाद एक्टर का ये शो वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मेकर्स ने इसका लेटेस्ट टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। 

PunjabKesari

 

हाल ही में भीष्म यूट्यूब चैनल पर शक्तिमान का लेटेस्ट टीजर रिलीज किया गया है। जिसमें पुराने शो की कुछ क्लिप भी मौजूद हैं। इसके बाद मुकेश खन्ना शक्तिमान के अवतार में आजादी का गीत गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

शक्तिमान के इस टीजर वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है और वह इसकी रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। हालांकि, मुकेश खन्ना ने अभी ये अनाउंस नहीं किया है कि ये शो किस फॉर्मेट यानी मूवी फॉर्मेट, वेब सीरीज या धारावाहिक फॉर्मेट में दर्शकों को दिखाया जाएगा, लेकिन उम्मीद ये लगाई जा रही है कि शक्तिमान को एक फिल्म के तौर पर रिलीज किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!