महाराष्ट्र के सीएम को बेटे की शादी का न्योता देने पहुंचे मुकेश अंबानी, होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी साथ आईं नजर

Edited By suman prajapati, Updated: 26 Jun, 2024 02:30 PM

mukesh ambani reached to invite maharashtra cm to son wedding with radhika

देश के जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर से जल्द ही बैंड बाजा बारात निकलेगी। मुकेश के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी की तैयारियों जोरों पर हैं। शादी के कार्ड बंटने शुरू...

बॉलीवुड तड़का टीम. देश के जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर से जल्द ही बैंड बाजा बारात निकलेगी। मुकेश के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी की तैयारियों जोरों पर हैं। शादी के कार्ड बंटने शुरू हो गए हैं। हाल ही में अंबानी फैमिली महाराष्ट्र के सीएम को शादी का निमंत्रण देने पहुंची।


बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और होने वाली राधिका मर्चेंट के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर पहुंचे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी फूलों के बुके के साथ एकनाथ शिंदे को शादी का न्यौता दे रहे हैं। वहीं, इसके बाद सीएम की ओर से अंबानी की होने वाली बहू को भी उपहार भेंट किया गया। इस दौरान अनंत की मंगेतर राधिका मर्चेंट पिंक सूट और येलो दुपट्टे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

 

बीते दिन मुकेश अंबानी एक्टर अजय देवगन के घर बेटे अनंत की शादी का न्यौता देने पहुंचे थे। जाहिर  है कि अनंत अंबानी और राधिका मंर्चेंट की शादी में सिनेमा और राजनीति जगत की तमाम हस्तियां शामिल होंगी।

बता दें, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी 12 जुलाई, 2024 को हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। 
 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!