BMW कार में  ऑटोग्राफ देकर धोनी ने बना दिया फैन का दिन, वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'ये इंडिया की महंगी गाड़ी बन गई'

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Nov, 2023 03:32 PM

ms dhoni gives autograph on fan bmw

कैप्टन कूल यानि महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए उनके फैंस बेचैन रहते हैं। रिटायरमेंट के लंबे समय बात भी धोनी की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई बल्कि उनका क्रेज पहले से ज्यादा बढ़ गया है। माही भी अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं।  इस बार उन्होंने अपने एक...

मुंबई: कैप्टन कूल यानि महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए उनके फैंस बेचैन रहते हैं। रिटायरमेंट के लंबे समय बात भी धोनी की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई बल्कि उनका क्रेज पहले से ज्यादा बढ़ गया है। माही भी अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं।  इस बार उन्होंने अपने एक लकी फैन, अभिषेक केरकेट्टा को उसकी बीएमडब्ल्यू 740i सीरीज (BMW 740i Series) पर एक विशेष ऑटोग्राफ देकर खुश कर दिया।

PunjabKesari

इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का सबूत है। सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि माही कार के पास आकर खड़े होते हैं। फिर अंदर बैठते ही उन्हें एक शख्स ये समझाने लगता है कि ऑटोग्राफ कहां और कैसे देना है।

PunjabKesari

इसके बाद वो कार के हैंड रेस्ट पर धोनी को ऑटोग्राफ देने को कहता है। धोनी भी व्यक्ति का दिल रखते हैं और कार पर बड़ा सा ऑटोग्राफ देते हैं।

PunjabKesari

फैंस को भी धोनी का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को बजाज सुमित कुमार (@bajaj.sumeetkumar) नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

बता दें कि कुछ समय पहले धोनी को शाहरुख खान के जन्मदिन पार्टी में स्पॉट किया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!