पति संग लालबागचा राजा के दरबार पहुंचीं मोनालिसा, ट्रेडिशनल लुक में खूब जची जोड़ी

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Sep, 2024 09:43 AM

monalisa visit lalbaugcha raja s darbar with her husband vikrant singh

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस और कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर कर अक्सर गलैमरस का तड़का लगाती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ लालबागचा राजा के दर्शन...

बॉलीवुड तड़का टीम.  मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस और कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर कर अक्सर गलैमरस का तड़का लगाती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए हैं, जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


वीडियो में मोनालिसा अपने पति विक्रांत संग लालबागचा राजा के दर्शन करते नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है। कपल ट्रे़डिशनल लुक में बेहद प्यारा लग रहा है। इस दौरान जहां मोना येलो साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'लालबागचा राजा... गणपति बप्पा मोरया।' 


View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

फैंस कपल के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर एक्ट्रेस के लुक की तारीफ भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'वाह।' दो लिखा है, खूबसूरत जोड़ी।'  

बता दें, मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों में हमेशा जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!