माथे पर बिंदी..रेड लहंगा...'रीवा' की राजकुमारी' ने दिखाया बेटी का चेहरा, मोहिना की लाडली की क्यूटनेस देख फैंस ने उतारी नजर

Edited By Smita Sharma, Updated: 24 Sep, 2024 07:22 AM

mohena kumari reveals her younger daughter gaurita face

साल 2024 में  बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से बहुत सारी पॉजिटिव खबरें सुनने को मिल रही हैं। कई स्टार्स के लिए ये साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। बी-टाउन स्टार्स के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। इस लिस्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम मोहिना...

मुंबई:  साल 2024 में  बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से बहुत सारी पॉजिटिव खबरें सुनने को मिल रही हैं। कई स्टार्स के लिए ये साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। बी-टाउन स्टार्स के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। इस लिस्ट में 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम मोहिना कुमारी सिंह का नाम भी शामिल है।  मोहिना ने 31 मार्च 2024 एक प्यारी सी का स्वागत किया था जिसका नाम उन्होंने गौरीता रखा है।

PunjabKesari

वहीं अब बेटी के जन्म के लगभग 5 महीने बाद मोहिना ने लाडली के चेहरे के दीदार फैंस को करवा दिया है। मोहिना कुमारी सिंह ( की ये तस्वीरें श्री सत्पाल जी महाराज के जन्मोत्सव से जुड़ी हैं, जिसमें उनका पूरा परिवार एक साथ मंच पर दिखाई दिया। इस खास मौके पर मोहिना कुमारी सिंह भी अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आईं।

PunjabKesari

खास बात तो यह है कि एक्ट्रेस की बेटी गौरिता ने इस मौके पर लहंगा पहना हुआ था, जिसमें उसकी क्यूटनेस देखने लायक रही।

PunjabKesari

अपनी एक तस्वीर में मोहिना कुमारी खुद तो दुल्हन की तरह सजी ही हुई थीं। वहीं उनकी बेटी रेड ड्रेस में दिखाई दी जिसमें वह इस कदर प्यारी लगी कि फैंस भी उसकी तारीफें करते नहीं थके।

 

PunjabKesari

बता दें, मोहिना कुमारी ने अक्टूबर, 2019 में सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी की थी। मोहिना की शादी की तस्वीरें उस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।  साल 2022 में बेटे रेयांस के बाद मोहिना ने 31 मार्च 2024 एक प्यारी सी का स्वागत किया

 

PunjabKesari


गौरतबल है कि मोहिना कुमारी सिंह ने शादी के बाद इंडस्ट्री को पूरी तरह से त्याग दिया। हालांकि वह अभी भी डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आती हैं। मोहिना कुमारी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत भी डांस से ही की थी। वह सबसे पहले 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। वहीं इसके बाद उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हाथ आजमाया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!