मिथुन की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन, 4 महीने में ही टूट गई थी शादी

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Nov, 2024 10:00 AM

mithun chakraborty first wife helena luke died in america

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका अमेरिका में निधन हो गया। इस बात की जानकारी मशहूर डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया के जरिए...

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका अमेरिका में निधन हो गया। इस बात की जानकारी मशहूर डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

PunjabKesariबीती रात अपनी एक पोस्ट में हेलेना ने अपनी तबियत ठीक न होने के बात सोशल मीडिया पर लिखी थी, लेकिन चिकित्सकीय मदद न लेने के चलते उनका निधन हो गया है।
 PunjabKesari


बता दें, एक्ट्रेस सारिका से ब्रेकअप होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकात मॉडल-एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई थी। दोनों पहली ही नजर में ही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। महज 21 साल की उम्र में हेलेना ने 1979 में मिथुन संग गुपचुप शादी कर ली और दोनों साथ रहने लगे। कुछ ही दिनों में दोनों के बीच झगड़े होने लगे। मिथुन भी उस समय बॉलीवुड में पूरी तरह से स्थापित नहीं हुए थे। हेलेना को मिथुन बहुत ज्यादा टाइम भी नहीं दे पा रहे थे। इसके अलावा, मिथुन के कजिन भी उनके साथ रहते थे। इससे हेलेना को और भी ज्यादा दिक्कत थी। नतीजा यह हुआ कि चार महीने के भीतर तलाक हो गया।

PunjabKesari

 

हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में एक खास किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 'आओ प्यार करें', 'दो गुलाब' और 'साथ साथ' जैसी फिल्मों में काम किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!