25 दिन बाद लौटे घर लौटे 'तारक मेहता' के 'रोशन सिंह सोढ़ी', पूछताछ में बोले-'धार्मिक यात्रा पर था'

Edited By Smita Sharma, Updated: 18 May, 2024 09:30 AM

missing tmkoc gurucharan singh returns home after 25 days

आखिरकार 25 दिन से जिनकी तलाश थी वो गुरुचरण सिंह मिल गए हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी बीते कई दिनों से लापता थे। पिता ने  पुलिस में FIR तक करवा दी।गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी थी। बेटे के यूं घर से चले जाने से पिता परेशान थे मगर...


मुंबई: आखिरकार 25 दिन से जिनकी तलाश थी वो गुरुचरण सिंह मिल गए हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 'रोशन सिंह सोढ़ी'  बीते कई दिनों से लापता थे। पिता ने  पुलिस में FIR तक करवा दी।गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी थी। बेटे के यूं घर से चले जाने से पिता परेशान थे मगर एक्टर अपनी ही दुनिया में थे। खैर अब  गुरुचरण सिंह खुद ही घर लौट आए हैं। 

 

PunjabKesari

उनके आने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। जिस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि वह धार्मिक यात्रा पर गए थे। वह दुनियादारी छोड़कर घर से चले गए थे। इन 25 दिनों में वह कभी अमृतसर तो कभी लुधियाना में थे। उनके मुताबिक, वह कई शहरों के गुरुद्वारे में ठहरे थे। उन्हें जब इस बात का एहसास हुआ कि अब उनको घर लौट जाना चाहिए तो वह आ गए।

PunjabKesari
गुरुचरण चरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे लेकिन 26 अप्रैल को पता चला कि वह तो शहर पहुंचे ही नहीं। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर तो देखा गया था लेकिन उसके बाद वह कहां गए जिसके बाद पालम थाने में पिता ने गुमशुदगी की रपट लिखवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसमें आए दिन नए-नए सुराग मिल रहे थे लेकिन एक्टर का कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

PunjabKesari

 

उन्होंने अपने खाते से इस दौरान ट्रांजैक्शन किए थे। एटीएम से पैसे निकालने की फुटेज सामने आई थी। बताया गया था कि उन्होंने 14 हजार रुपये निकाले हैं। पुलिस को इस छानबीन के दौरान कई सारी चीजें मालूम हुई थीं। उनके 10 से ज्यादा फाइनेंशियल अकाउंट मिले थे और कई सारे जीएमेल अकाउंट पाए गए थे। एक फुटेज मिला था, जिसमें वह ई-रिक्शा और फिर पैदल जाते दिखाई दिए थे।

खबर ये भी आई थी कि एक्टर की शादी भी होने वाली थी और वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। खैर अब एक्टर घर लौट आए हैं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!