अकांक्षा को दुल्हन नही बनाने पर बोले मीका सिंह-अच्छा हुआ शादी नहीं हुई, बिग बॉस में जाकर उसने अपना असली रंग दिखाया

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Dec, 2024 09:52 PM

mika singh spoke on not making akanksha puri his bride

मशहूर सिंगर मीका सिंह ने साल 2022 में स्वयंवर मीका दी वोहटी रचाया था, जिसमें उन्होंने आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया के रूप में चुना था। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू...

 

मुंबई. मशहूर सिंगर मीका सिंह ने साल 2022 में स्वयंवर मीका दी वोहटी रचाया था, जिसमें उन्होंने आकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया के रूप में चुना था। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी से रिश्ता टूटने पर खुलकर बात की।

स्वयंवर: मीका दी वोटी को लेकर सिंगर ने कहा, "उस शो में मुझे किसी एक लड़की को चुनना था। मुझे तीन लड़कियां पसंद आईं, लेकिन चैनल ने कहा कि सिर्फ एक को चुनना है। इसलिए मैंने आकांक्षा को चुना। वो बहुत अच्छी लड़की थी। हमारा रिश्ता 2-3 हफ्ते ही चला। फिर जब आकांक्षा ने बिग बॉस में जाकर अपना असली रंग दिखाया, तब मुझे एहसास हुआ कि शुक्र है ये सिर्फ शो था। अगर सच में शादी होती, तो पता नहीं क्या होता।"

PunjabKesari

 

शादी के बारे में पूछने पर मीका सिंह ने कहा, "एक दिन मैं शादी जरूर करूंगा। फिर मेरी बीवी जो कहेगी, वही करूंगा।"

  
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

Sunrisers Hyderabad

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!