Edited By suman prajapati, Updated: 02 Mar, 2025 01:27 PM

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स सेक्स पर विवादित कमेंट किया था, जिस पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। उनके खिलाफ देशभर में कई जगहों से एफआईआर दर्ज की गईं, साथ ही उनकी कड़ी आलोचना भी हुई। अब हाल ही में...
मुंबई. समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स सेक्स पर विवादित कमेंट किया था, जिस पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। उनके खिलाफ देशभर में कई जगहों से एफआईआर दर्ज की गईं, साथ ही उनकी कड़ी आलोचना भी हुई। अब हाल ही में मशहूर सिंगर मीका सिंह ने रणवीर और समय रैना द्वारा किए गए विवादित बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शो में हुए ट्रेंडिंग गालियों और विवादित शब्दों के बारे में चिंता जताते हुए कहा कि इससे युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर जा सकती है।

मीडिया के साथ बातचीत में मीका सिंह ने कहा, "आजकल एक शब्द 'बक***' बहुत आम हो गया है। यह इतना आसान और सामान्य हो गया है, जैसे कि ये कोई भगवान का प्रसाद हो। लेकिन असल में यह एक गंदा शब्द है। लेकिन लोगों ने इसे अपनी बोली में शामिल कर लिया है और यह एक सामान्य स्लैंग बन चुका है।" उन्होंने कहा कि इस तरह के शो और शब्दों के इस्तेमाल से बुरा असर पड़ सकता है, क्योंकि युवा पीढ़ी इन्हें फॉलो करती है और ऐसे शब्दों को सामान्य मानने लगती है।
मीका ने कहा, "समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया दोनों ही कामयाब लोग हैं और उनका शो भी सफल है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि जो उन्होंने किया है, वह सही है। अगर लोग उन्हें फॉलो करेंगे तो उनका भी यही विचार होगा कि गालियां देना और विवादित बातें करना ही सफलता का रास्ता है। यह बिल्कुल गलत है।"
उन्होंने यह भी कहा कि लोग ये सोच सकते हैं कि अगर ये लोग पॉपुलर हो सकते हैं तो उन्हें भी वैसा ही करना चाहिए, जैसे कपड़े उतारना या गालियां देना। लेकिन यह कोई सही दिशा नहीं है। मीका ने कहा कि यह एक खतरनाक ट्रेंड बन सकता है और युवाओं को इससे बचना चाहिए।
जब मीका से पूछा गया कि क्या रणवीर और समय को सोशल मीडिया पर मिल रहे डेथ थ्रेट्स और ट्रोलिंग से उनके करियर पर असर पड़ रहा है, तो उन्होंने जवाब दिया, "जो लोग उन्हें फॉलो करेंगे, उनका करियर भी वैसे ही प्रभावित होगा। अगर लोग इनसे प्रभावित होकर गलत काम करेंगे तो यह पूरे समाज पर असर डालेगा। यह दोनों सफल हैं, लेकिन जो कुछ भी उन्होंने किया है, वह सही नहीं है।"
उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे विवादों की वजह से इन दोनों के करियर में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है और यह एक उदाहरण बन सकता है कि कैसे सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर के करियर को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
मीका सिंह ने युवाओं को दी सलाह देते हुए कहा, "बहुत सारे लोग सक्सेसफुल होते हैं, लेकिन सभी नहीं हो पाते। युवाओं को समझना होगा कि सफलता पाने का कोई गलत तरीका नहीं है। अगर आप सही रास्ते पर चलेंगे तो ही आगे बढ़ सकते हैं।" उन्होंने युवाओं से यह भी कहा कि उन्हें अपने कंट्रोल में रहना चाहिए और सिर्फ बाहरी दिखावे या विवादों में नहीं फंसना चाहिए।