Edited By pooja, Updated: 03 Nov, 2017 04:27 PM

मिया खलीफा ने हाल ही में सोशल मीडिया ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिससे हंगामा हो गया है। दरअसल, इस तस्वीर में वह मदर ऑफ जीसस के रूप में नजर आ रही हैं।
मुंबई: मिया खलीफा ने हाल ही में सोशल मीडिया ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिससे हंगामा हो गया है। दरअसल, इस तस्वीर में वह मदर ऑफ जीसस के रूप में नजर आ रही हैं। मिया खलीफा की ये तस्वीर तेजी से वायरल हुई और लोगों ने इस पर भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए। लोगों ने कहा कि तुम अपनी तुलना हमारी मां के साथ क्यों कर रही हो। बता दें कि मिया खलीफा ने ये तस्वीर मलाला यूसुफजई के सपोर्ट में डाली थी।
कुछ दिन पहले मलाला की जींस और टॉप में फोटो सामने आई थी। अभी इस बात का पता नहीं चला है कि ये तस्वीर सच में मलाला की ही है। लेकिन लोगों ने बिना सच जाने मलाला को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया।

इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो उन्हें मिया खलीफा तक कह डाला। इसीलिए मिया ने आलोचकों को करारा जवाब देने के लिए अपनी मदर मैरी वाली फोटो पोस्ट की। वो लोगों को ये एहसास दिलाना चाहती थीं कि किसी के कपड़ों से उसका चरित्र पता नहीं लगाया जा सकता।

इस तस्वीर को डालने के बाद मिया खलीफा खुद फंस गईं। लोगों ने कहा कि अगर तुम मदर मैरी की इज्जत नहीं कर सकती तो भूल जाओ कि कोई तुम्हारी इज्जत करेगा। कुछ ने कहा कि धर्म का आदर करना सीखो नहीं तो इसका नुकसान उठाना पड़ेगा।