Happy Pregnancy: मां बनने वाली हैं मिसकैरेज का दर्द झेल चुकीं मेघन फाॅक्स, बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते हुए बोली-'आपका पुनः स्वागत'

Edited By Smita Sharma, Updated: 12 Nov, 2024 08:53 AM

megan fox announces pregnancy with fiancey after previous miscarriage

मां बनना एक बेहद खूबसूरत और अनोखा अनुभव होता है। यह अपने आप में ही सौभाग्य की बात है। इंडस्ट्री की कई हसीना इस समय अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। वहीं अब इस लिस्ट में हाॅलीवुड की हसीना मेगन फॉक्स का नाम जुड़ गया है। मेगन फॉक्स और मशीन...

लंदन: मां बनना एक बेहद खूबसूरत और अनोखा अनुभव होता है। यह अपने आप में ही सौभाग्य की बात है। इंडस्ट्री की कई हसीना इस समय अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। वहीं अब इस लिस्ट में हाॅलीवुड की हसीना मेगन फॉक्स का नाम जुड़ गया है। मेगन फॉक्स और मशीन गन केली फिर से माता-पिता बनने वाले हैं।

PunjabKesari

38 साल ही मेगन का कुछ समय पहले ही मिस्कैरेज हुआ था लेकिन अब उनकी जिंदगी में खुशी लौट आई है। वह जल्द ही अपने मंगेतर संग पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।  फॉक्स ने सोमवार, 11 नवंबर को इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर किया।

PunjabKesari

पहली तस्वीर में वह बेबी बंप को फ्लाॅन्ट कर रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह प्रेग्नेंसी किट दिखा रही हैं जिसपर Yes लिखा है। इन तस्वीरों के साथ मेघन ने लिखा-वास्तव में कभी कुछ नहीं खोया जाता। आपका पुनः स्वागत है 👼🏼❤️।

PunjabKesari


यह फॉक्स का चौथा बच्चा होगा और केली का दूसरा। एक्ट्रेस पहले से ही अपने पूर्व पति ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन के तीन बेटों नोहा (12), बोधि (10) और जर्नी (8) की मां हैं। वहीं मशीन गन केली जिनका असली नाम कोलसन बेकर है 15 वर्षीय बेटी कैसी के पिता हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Megan Fox (@meganfox)


 

 

 

 

 

 

 

 

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!