सूटकेस भर-भरकर लुटाए पैसे, दूल्हे को 2.56 करोड़ कैश और जूता चुराई पर साली को 11 लाख.. देखें शाही निकाह का वायरल Video

Edited By Smita Sharma, Updated: 03 Dec, 2024 03:58 PM

meerut shadi groom get 2 56 cr 11 lakhs for juta churay royal nikah viral video

देश में इस वक्त शादी का सीजन तेजी से चल रहा है। एक के बाद एक शादी से वीडियो सामने आ रहे हैं। अब शादी से आए इस वीडियो ने लोगों के बीच हंगामा मचा दिया है। इस वीडियो को उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ का बताया जा रहा है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि यह...

मुंबई:  देश में इस वक्त शादी का सीजन तेजी से चल रहा है। एक के बाद एक शादी से वीडियो सामने आ रहे हैं। अब शादी से आए इस वीडियो ने लोगों के बीच हंगामा मचा दिया है। इस वीडियो को उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ का बताया जा रहा है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि यह एक शादी समारोह का वीडियो है, जहां 'दहेज' में लड़की वालों ने लड़के वालों पर सूटकेस भर-भरकर पैसा लुटाया है। इतना ही नहीं जूता चुराई रस्म से लेकर निकाह पढ़ने वाले काजी तक को लाखों रुपये यूं ही बांट दिए।मेरठ में हुई इस शादी से वायरल हुए वीडियो ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया है।

यह वायरल वीडियो मेरठ नेशनल हाईवे 58 पर स्थित एक रिजॉर्ट का बताया जा रहा है। जब शादी में लेन-देन की रस्म शुरू हुई थी, लड़की पक्ष वालों ने सूटकेस में पैसा भर-भरकर देकर लड़के पक्ष वालों को रातों रात मालामाल कर दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NDTV India (@ndtvindia)

 

वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे नोटों की मोटी-मोटी गड्डी लड़के पक्ष वालों को दी जा रही हैं। इसमें जूता चुराई रस्म पर लड़के वालों ने 11 लाख बिना सोचे समझे लुटा दिए। यहीं नहीं अभी और सुनिए.. लड़की वालों ने 11 लाख निकाह पढ़ने वाले काजी के भी हाथ पर रख दिए और साथ ही मस्जिद के लिए 8 लाख रुपये नि-संकोच दान कर दिए। दूल्हे को दहेज में 2.50 करोड़  दिए गये हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि एक रिश्तेदार एलान करता है-'ये 8 लाख रुपये गाजियाबाद वाली मस्जिद के लिए, ये 11 लाख  निकाह पढ़ाने वाले को, भैया यह 11 लाख जूता चुराई।' दावा किया जा रहा है कि मेरठ में हुई इस शाही शादी में लड़की वालों ने दिल खोलकर 12 करोड़ का कुल खर्चा किया है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!