Shocking! 25 वर्षीय मराठी एक्टर ने घर पर लगाई फांसी, परिवार ने आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच पाई जान

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Oct, 2025 04:15 PM

marathi actor sachin chandwade dies in hospital after tries commit suicide

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 25 वर्षीय मराठी एक्टर सचिन चांदवडे अब इस दुनिया में नही रहे। उन्होंने खुद फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। एक्टर के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है और फैंस व करीबी सोशल...

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 25 वर्षीय मराठी एक्टर सचिन चांदवडे अब इस दुनिया में नही रहे। उन्होंने खुद फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। एक्टर के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है और फैंस व करीबी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह घटना 23 अक्टूबर को हुई, जब महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले सचिन चांदवडे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, घटना का तुरंत पता चलते ही एक्टर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sachin Chandwade (@sachin_chandwade)

जानकारी के मुताबिक, परिवारवालों ने पता चलते ही तुरंत सचिन को अस्पताल पहुंचाया, तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी। बाद में उन्हें धुले के अस्पताल में रेफर किया गया, जहां 24 अक्टूबर की रात करीब साढ़े बारह बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

बता दें, सचिन चांदवडे फिल्म 'जामतारा 2' में नजर आए थे और जल्द ही फिल्म 'असुरवन' में भी नजर आने वाले थे। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!