कोरोना की चपेट में आए डायरेक्टर मणि रत्नम, चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती

Edited By Parminder Kaur, Updated: 19 Jul, 2022 11:17 AM

mani ratnam tests corona positive

तमिल और हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर मणि रत्नम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डायरेक्टर को चेन्नई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मणि रत्नम की पत्नी सुहासिनी ने भी इस बारे में कुछ...

मुंबई. तमिल और हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर मणि रत्नम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डायरेक्टर को चेन्नई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। अभी इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मणि रत्नम की पत्नी सुहासिनी ने भी इस बारे में कुछ नहीं बताया है।

PunjabKesari
मणि रत्नम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' पर काम कर रहे हैं। 8 जुलाई को मणि रत्नम फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' के टीजर लॉन्च करने के मौके पर नजर आए थे। डायरेक्टर अपनी फिल्म में बिजी थे और इसी बीच उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ गई। डायरेक्टर को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अभी डॉक्टरों ने मणि रत्नम के हेल्थ के बारे में कुछ नहीं बताया है। 

PunjabKesari
बता दें मणि रत्नम की ड्रीम प्रोजेक्ट 'पोन्नियन सेल्वन' को 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी।इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, त्रिशा, कार्ती, जयम रवि, प्रकाश राज और शोभिता धूलिपाला अहम भूमिका में हैं। चोल साम्राज्य पर बनी इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है। हाल में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया है।

PunjabKesari

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!