अब काफी संस्कारी हो गई हैं 90's की अल्ट्रा मॉडर्न एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, बोलीं- 'अब मुझे बस नारायण ही चाहिए'

Edited By suman prajapati, Updated: 13 Dec, 2024 04:29 PM

mamta kulkarni become quite cultured now said now i only want narayan

90 के दशक की जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस करीब 25 साल बाद भारत आई हैं और अपने वतन लौटते ही वो इमोशनल हो गई थीं। इंडिया आते ही उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया था कि वो इतने दिनों से...

मुंबई. 90 के दशक की जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस करीब 25 साल बाद भारत आई हैं और अपने वतन लौटते ही वो इमोशनल हो गई थीं। इंडिया आते ही उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया था कि वो इतने दिनों से कहा थीं। वहीं, अब हाल ही में इस एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें ग्लैमर से मिली शौहरत नहीं सिर्फ नारायण ही चाहिए।


मीडिया चैनल से बात करते हुए करण अर्जुन फेम ममता कुलकर्णी ने कहा कि अब उन्हें  शादी की इच्छा नहीं रही। उन्होंने कहा कि जिंदगी में दो तरह के व्यक्ति होते हैं। एक खरा होता है और एक नरा होता है। खरा वो होता है, जिसे ब्रह्मचर्या का ज्ञान नहीं होता, जिसे साधना और भगवान का भी ज्ञान नहीं होता। जबकि नरा वो होता है जो नारायण होता है। इसके आगे ममता कुलकर्णी कहती हैं, "मैं तो खुद नारायणी हो चुकी हूं। अब मुझे बस नारायण ही चाहिए"।

PunjabKesari

 

इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने तब के समय में और अब के समय में आए बदलाव पर भी बात की और कहा कि अब उनका ग्लैमर से कोई लेना देना नहीं है। अब वो वैसे कपड़े नहीं पहन सकती, जैसे पहले पहना करती थीं। अब वे अपना स्टाइल काफी बदल चुकी है।


उन्होंने कहा हर चीज की एक उम्र होती है। अब वह पचास साल की हो चुकी हैं। अब वो चीजें नहीं पहन सकतीं। अब वो अच्छी नहीं लगेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!