जन्म के 3 महीने बाद नामकरण! 'मालती मैरी चोपड़ा जोनस' देसी और विदेशी कल्चर मिक्स है निकयांका की प्रिंसेस का नाम

Edited By suman prajapati, Updated: 21 Apr, 2022 10:30 AM

malti marie chopra jonas priyanka chopra and nick jonas daughter name revealed

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास इसी साल जनवरी में नन्हीं परी के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी का स्वागत किया। हालांकि, अब तक न ही निकयांका ने अपनी बेटी की झलक दुनिया को दिखाई और न ही उसका नाम रिवील किया, लेकिन अब कपल...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास इसी साल जनवरी में नन्हीं परी के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी का स्वागत किया। हालांकि, अब तक न ही निकयांका ने अपनी बेटी की झलक दुनिया को दिखाई और न ही उसका नाम रिवील किया, लेकिन अब कपल की लाडली के नाम सस्पेंस उठ गया है। हाल ही में प्रियंका की बेटी के नाम का आधिकारिक रूप से खुलासा हो गया है। 

PunjabKesari

TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक की बेटी का नाम Malti Marie Chopra Jonas (मालती मैरी चोपड़ा जोनस) है। TMZ ने प्रियंका की बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट मिलने का दावा किया है। इस सर्टिफिकेट के मुताबिक, प्रियंका की बेटी मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के San Diego में रात 8 बजे के बाद हुआ था। 

PunjabKesari

 

हालांकि, अभी तक कपल की ओर से उनकी बेटी के नाम की पुष्टि नहीं की गई है। बीते दिनों एक रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रियंका अपनी बेटी का नाम निक और अपने कल्चर को ध्यान में रखते हुए रखेंगी और अभी सामने आए उनकी बेटी के नाम में ऐसा हुआ भी दिखाई दे रहा है। मालती मैरी चोपड़ा जोनस में साफ तौर पर दोनों के कल्चर का रिप्रेजेंटेशन देखने को मिलता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!