LAKME फैशन वीक में छाया मलाइका का ब्राइडल लुक, रैंप पर बिखेरे हुस्न के जलवे

Edited By Smita Sharma, Updated: 15 Feb, 2020 10:00 AM

malaika arora stunning look at lakme fashion week 2020

बीते कुछ दिनों सेचल रहे बड़े फैशन शो लैक्मे फैशन वीक में कई स्टार्स रैंप पर अपना जलवा दिखा चुके हैं। बाॅलीवुड हसीनाएं फेमस डिजाइनर्स की कलेक्शन को पेश करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन रैम्प पर उतरीं।...

मुंबई: बीते कुछ दिनों सेचल रहे बड़े फैशन शो लैक्मे फैशन वीक में कई स्टार्स रैंप पर अपना जलवा दिखा चुके हैं। बाॅलीवुड हसीनाएं फेमस डिजाइनर्स की कलेक्शन को पेश करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लैक्मे फैशन वीक के चौथे दिन रैम्प पर उतरीं। हाल ही में मल्ला की फैशन वीक से  कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखने के बाद आप अपने दांतों तले उंगलियां चबा लेंगे।

PunjabKesari

फैशन शो में मलाइका भी सेक्सी अवतार में रैंप पर उतरीं। वो डिजाइनर वरुण चक्कीलम के लिए शोस्टॉपर बनी थीं।यह पहली बार था जब वरुण ने लैक्मे फैशन वीक में बतौर डिजाइनर डेब्यू किया। मलाइका इस बार दुल्हन के लिबास में रैंप वॉक करती दिखाई दीं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो मल्ला ए-लाइन रेड लहंगे में दिखीं। एक्ट्रेस के इस लहंगे पर हेवी सिल्वर वर्क किया गया था। इस वर्क में फूल और पत्तियों की डिजाइन के साथ ही चिड़िया बनी दिखाई दी। नेट के दुपट्टे पर भी सिल्वर वर्क किया गया था।

PunjabKesari

ब्लाउज को स्ट्रैप और स्वीटहार्ट नेक लाइन डिजाइन दिया गया था, जो मलाइका के लुक को और भी स्टाइलिश और बोल्ड बना रहा था। फुल मेकअप के साथ लाइट कलर लिपस्टिक और हाई हेयर्स उनके लुक कम्पलीट कर रहे हैं।

PunjabKesari

इस दौरान मलाइका ने चोकर नेकपीस पहना था जो उनके लुक को कंप्लीट करता दिखा। स्टाइल क्वीन के नाम से जानी जाने वाली मलाइका का रैंप वॉक के दौरान हर अंदाज देखने लायक है। 

PunjabKesari

सामने आईं तस्वीरों में बॉलीवुड की मुन्नी का कॉन्फीडेंस देख आपकी सांसे थम जाएंगी। मलाइका को अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद है। लैक्मे फैशन वीक में मलाइका कयामत ढा रही हैं। उनके रैंप की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि मलाइका फिल्मों से भले ही दूर हो, लेकिन फैशन के मामले में वह हमेशा टॉप पर रहती हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो बता दें कि मलाइका अर्जुन कपूर संग उनके अफेयर को लेकर काफी चर्चा चल रही है।  खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। लेकिन दोनों ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अक्सर लवबर्डस को एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है। 

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!