मलाइका अरोड़ा की उम्र का सच: बहन अमृता ने सोशल मीडिया पर दिया खुलासा

Edited By Rahul Rana, Updated: 25 Oct, 2025 04:32 PM

malaika arora s age truth sister amrita reveals on social media

बॉलीवुड की ग्लैमरस दिवा मलाइका अरोड़ा हमेशा अपनी फिटनेस, स्टाइल और बोल्ड लुक्स के लिए सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनकी फिल्मों या रियलिटी शोज की नहीं, बल्कि उनकी उम्र को लेकर है। 23 अक्टूबर को बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद से सोशल मीडिया...

बॉलीवुड तड़का: बॉलीवुड की ग्लैमरस दिवा मलाइका अरोड़ा हमेशा अपनी फिटनेस, स्टाइल और बोल्ड लुक्स के लिए सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनकी फिल्मों या रियलिटी शोज की नहीं, बल्कि उनकी उम्र को लेकर है। 23 अक्टूबर को बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद से सोशल मीडिया पर मलाइका की उम्र को लेकर फैन्स में भ्रम की स्थिति बन गई थी। किसी ने कहा वह 50 की हैं, तो कुछ का दावा था कि उनकी उम्र अब 52 साल हो चुकी है। इस चल रही चर्चाओं के बीच अब उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने सामने आकर इस पर से पर्दा हटा दिया है और मलाइका की असली उम्र बता दी है।

बर्थडे के बाद सोशल मीडिया पर शुरू हुई ‘एज वॉर’
मलाइका अरोड़ा ने अपना बर्थडे गोवा में बड़े धूमधाम से मनाया था। केक पर लिखा था “50”, जिससे माना गया कि यह उनका 50वां जन्मदिन है। लेकिन पुराने पोस्ट्स ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। 2019 के एक वायरल पोस्ट में मलाइका ने अपने 46वें बर्थडे की झलक साझा की थी। ऐसे में कई यूजर्स ने गणना लगाई कि अब 2025 में उन्हें 52 साल का होना चाहिए। इसी कन्फ्यूजन ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी।

PunjabKesari

अमृता अरोड़ा ने किया उम्र का खुलासा
फैन्स के बीच चल रही इन अटकलों को अब मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने शांत कर दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका के बर्थडे केक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा —“50 साल की उम्र के इतने शानदार सालों के लिए... आखिरकार तुम 50 की हो गई मेरी प्यारी बहन!” इस पोस्ट के साथ अमृता ने साफ कर दिया कि मलाइका अब 50 वर्ष की हो चुकी हैं और इस बात पर किसी तरह का भ्रम नहीं रहना चाहिए।

बर्थडे पार्टी में मलाइका का एनर्जेटिक डांस
गोवा में आयोजित इस बर्थडे पार्टी की झलक खुद अमृता ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी। एक वीडियो में मलाइका अपने दोस्तों के साथ ‘छैयां-छैयां’ गाने पर झूमती नजर आईं। उनके ग्लैमरस लुक और डांस मूव्स देखकर फैंस एक बार फिर बोले — “फिटनेस क्वीन कभी बूढ़ी नहीं होती।”

करियर और लेटेस्ट प्रोजेक्ट्स
मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन टीवी पर उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। वह हाल ही में रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में जज के रूप में नजर आई थीं। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो ‘थामा’ में अपने सिजलिंग डांस से सोशल मीडिया पर आग लगा दी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!