पति जय भानुशाली संग तलाक की खबरों पर माही विज ने तोड़ी चुप्पी, कहा-कानूनी कार्रवाई करूंगी

Edited By suman prajapati, Updated: 29 Oct, 2025 03:01 PM

mahhi vij breaks silence on divorce rumours with husband jay bhanushali

टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही विज पिछले कई दिनों से अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस और उनके एक्टर पति  जय भानुशाली के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं। वहीं, अब इस सब...

मुंबई. टीवी की फेमस एक्ट्रेस माही विज पिछले कई दिनों से अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस और उनके एक्टर पति  जय भानुशाली के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं। वहीं, अब इस सब अफवाहों पर आखिरकार माही विज ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और सच्चाई सबके सामने रखी है।


दरअसल, थॉट फुल पेज के एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया गया था कि माही विज और जय ने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की थी लेकिन बढ़ते विश्वास के मुद्दों पर काबू नहीं पा सके। इस पोस्ट पर माही ने रिएक्ट करते हुए लिखा,"झूठी कहानियां पोस्ट न करें। मैं इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी।"

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस का ये कॉमेंट पढ़ने के बाद उनके फैंस को राहत की सांस मिली है कि दोनों एक साथ हैं। उनका तलाक नहीं हो रहा।

 

इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन हालात नहीं बदले। बताया गया कि जुलाई-अगस्त में डिवोर्स के कागज़ात पर साइन भी हो चुके हैं और बच्चे की कस्टडी से जुड़ा फैसला भी लिया जा चुका है।
 
बता दें, माही विज और जय भानुशाली ने साल 2010 में शादी रचाई थी और अब उनकी शादी को करीब 15 साल हो गए हैं। दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम तारा है।


  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!