निधन के 11वें दिन मां इंदिरा देवी को महेश बाबू ने दी श्रद्धांजलि, भावुक कर देंगी तस्वीरें

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Oct, 2022 05:35 PM

mahesh babu pay tribute to his mother indira devi on 11th day of her demise

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 28 सितंबर को निधन हो गया था, जिससे एक्टर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां को खोने से एक्टर अभी भी सदमे में हैं। आज उनके निधन के 11वें दिन महेश ने अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। उनके पिता कृष्णा ने...

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 28 सितंबर को निधन हो गया था, जिससे एक्टर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां को खोने से एक्टर अभी भी सदमे में हैं। आज उनके निधन के 11वें दिन महेश ने अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। उनके पिता कृष्णा ने अपने परिवार के साथ इंदिरा देवी की आत्म शांति के लिए प्रेयर की। प्रार्थना सभा की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


viswa cm ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इंदिरा देवी की प्रेयर मीट की तस्वीरें शेयर की, जिसमें महेश बाबू और उनके परिवार वाले टूटे दिल से दिवंगत इंदिरा को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। समारोह में दिल राजू और बालकृष्ण जैसे सेलेब्स ने भी शिरकत की और उन्हें सम्मान दिया।

PunjabKesari


बता दें, महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 28 सितंबर को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। एक्टर ने सोशल मीडिया पर उन्हें समर्पित एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट के साथ अलविदा कहा था।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!